Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हनुमान बाग में अन्न क्षेत्र के माध्यम से भक्तों को प्रसाद ग्रहण करा रहे महंत जगदीश दास

बमबम यादव

Wed, Oct 4, 2023

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध कराने का बेड़ा हनुमान बाग के श्रीमहंत जगदीश दास महाराज ने उठाया

अयोध्या।। रामनगरी में एक कहावत है कि यहां के मंदिरों में कहीं न कहीं भंडारा चलता रहता है। ऐसा ही एक भंडारा दिव्य अन्न क्षेत्र के रुप में श्री हनुमान बाग मंदिर में अन्न क्षेत्र श्री हनुमान बाग पीठाधीश्वर महंत जगदीश दास महाराज चला रहे हैं। रामनगरी में रामजन्मभूमि में भगवान का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव दो माह बाद होना है।अयोध्या में आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में दिनोदिन इजाफा हो रहा है। ऐसे में सभी को दिव्य भोजन प्रसाद के रुप मे मिल सके ये बड़ी बात है। सभी श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध कराने का बेड़ा हनुमान बाग ने उठाया है। महंत जगदीश दास महाराज विगत 3 महीने से लगातार नित्य अन्न क्षेत्र हनुमान बाग मंदिर के मुख्य द्धार पर चला रहे है। जिसमें प्रसाद पाने वालों की संख्या प्रतिदिन हजारों मे हो रही है। जिसमें गरीब असहायों के साथ तीर्थयात्रियों की भी भूख मिटाई जाती है।
महंत जगदीश दास ने बताया कि ये भंडारा अन्न क्षेत्र प्रतिदिन चला रहे है। शाम 6 बजे से चलने वाले इस भंडारे में तीर्थयात्रियों और गरीबों को प्रसाद ग्रहण कराया जाता है। भंडारे में कुछ ऐसे लोग भी खाने आते हैं जो काम कर सकते हैं भविष्य में ऐसे लोगों को रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश भी की जाएगी। अपने हाथों से सभी लोगों को भोजन करवाते हुए महंत जगदीश दास कहते है अयोध्या से कोई भूखा न जाये यहां पर एक कहावत है भूखे तो आप जगते है लेकिन भूखे सो नही सकते। उस कहावत को महंत जगदीश दास चरितार्थ कर रहे हैं। इस मौके पर पुजारी योगेंद्र दास, सुनील दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री सहित हनुमान बाग सेवा संस्थान से जुड़े लोग मौजूद रहते है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें