Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: एकनाथ शिंदे हिंदू वादी नेता, बाला साहब ठाकरे के सच्चे उत्तराधिकारी: महंत हरिभजन दास

बमबम यादव

Sun, Apr 9, 2023

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का रामनगरी में हुआ जोरदार स्वागत

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संतों का लिया आशीर्वाद

अयोध्या। रामनगरी के श्रृंगार कुंज के महंत हरिभजन दास व बड़ी कुटिया के महंत गणेश दास महाराज ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का जोरदार स्वागत किया।
महंत हरिभजन दास जी महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के पहले इनके समर्थक अयोध्या आए थे तभी हमने कह दिया था कि वह बहुत जल्द मुख्यमंत्री बनेंगे और आज वह बात सत्य हुए। उन्होंने बताया कि एकनाथ शिंदे हिंदू वादी नेता हैं और महाराष्ट्र एकमात्र नेता बाला साहब ठाकरे के सच्चे उत्तराधिकारी हैं क्योंकि अब महाराष्ट्र में हिंदुत्व की सरकार है।बड़ी कुटिया के महंत गणेश दास महाराज ने कहा कि आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे संतों का आशीर्वाद ले रहें। महाराष्ट्र में आज हिंदू वादी सरकार है। भगवान रामलला की कृपा है। संतों का आशीर्वाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आचार्य पीठ श्री लक्ष्मणकिला में लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में संत मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें