Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: शिद्दत से शिरोधार्य हुए महामंडलेश्वर महंत रामकुमार दास

बमबम यादव

Mon, Dec 11, 2023

वेद मंदिर के संस्थापक महामंडलेश्वर महंत रामकुमार दास की पुण्यतिथि पर संतों ने किया नमन

अयोध्या। वेद मंदिर के संस्थापक महामंडलेश्वर महंत रामकुमार दास की पुण्यतिथि रामकोट स्थित वेद मंदिर में महंत राम नरेश दास के संयोजन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अयोध्या के संतों महंतों ने श्री महाराज जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री महाराज जी अयोध्या ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न कोनों में कई आश्रम स्थापित किया और उनके दर्जनों शिष्य आज देश-विदेश में सनातन धर्म का परचम लहरा रहे हैं। इस अवसर पर महंत रामनरेश दास महाराज ने कहा कि गुरुदेव भगवान अयोध्या ही नहीं देश के विभिन्न कोनों में सनातन धर्म के प्रचार के लिए अनेकों आश्रम स्थापित किया और दर्जनों श्री राम के प्रचारक के रूप में कथा भक्तों को तैयार करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनातन धर्म के प्रचार के लिए प्रेरित किया जो आज उनके आशीर्वाद से सनातन धर्म के प्रचार में लगे हुए है।
     इस अवसर पर श्री महाराज जी के शिष्य अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता चिन्मयानंद बापू, विश्व विराट विजय राघव मंदिर के महामंडलेश्वर नरसिंह, दासमणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, लाल साहब दरबार के महंत रामनरेश शरण,संकट मोचन सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास , हनुमानगढ़ के श्री महंत मुरलीधर दास महंत गौरीशंकर दास, श्री राम आश्रम के महंत जय रामदास महंत संतोष दास, महंत ओम प्रकाश शरण, महंत पवन कुमार शास्त्री, महंत रामकुमार दास हनुमानगढ़ी पुजारी रमेश दास, कैसरगंज संसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र विधायक करण भूषण शरण सिंह, वेद मंदिर के पुजारी गंगा दास, पुजारी गोवर्धन दास,पार्षद प्रतिनिधि घनश्याम दास सहित सैकड़ो संत महंत एवं भक्ति गण ने उपस्थित होकर महाराज जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें