Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: महामंडलेश्वर बाबा विश्वमोहन दास को बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य चुने जाने पर संतों में हर्ष

बमबम यादव

Sat, Jun 14, 2025
महामंडलेश्वर बाबा विश्वमोहन दास को बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य चुने जाने पर संतों में हर्ष हनुमानगढ़ी के नागा संतों ने महामंडलेश्वर बाबा विश्वमोहन दास श्री राम जानकी मठ पातेपुर वैशाली बिहार को बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य चुने जाने पर बाटी मिठाईयां अयोध्या। रामनगरी की प्रधानतम पीठ श्री हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी के नागा महंत अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अनि अखाड़ा के सप्तऋषि खालसा के श्रीमहंत महामंडलेश्वर बाबा विश्वमोहन दास श्री राम जानकी मठ पातेपुर वैशाली बिहार को बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य चुने जाने पर संतों ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाईयां बाटी। बिहार की नीतीश सरकार ने राज्य धार्मिक न्यास पर्षद की गठन की। जिसमें अध्यक्ष समेत 11 सदस्य नामित किए गए हैं। इसमें संतों का प्रतिनिधित्व करने के लिए महामंडलेश्वर बाबा विश्वमोहन दास श्री राम जानकी मठ पातेपुर वैशाली बिहार को सदस्य बनाया गया है जिसमें रामनगरी के संतों ने खुशी है। हनुमानगढ़ी से जुड़े बाबा हिंद केसरी हरिशंकर दास पहलवान के कृपापात्र शिष्य महंत बलराम दास जी महाराज ने कहा परंपरा को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके लिए बिहार की प्रदेश सरकार को बधाई दी है।उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर बाबा विश्वमोहन दास श्री राम जानकी मठ पातेपुर पर हनुमानजी महाराज की बड़ी कृपा है। संतों की सेवा व समर्पण के लिए बाबा विश्वमोहन जी महाराज हमेशा तैयार रहते है। अभी महाकुंभ में बाबा विश्वमोहन जी को अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अनि अखाड़ा के सप्तऋषि खालसा के श्रीमहंत भी बनाया गया है। बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य चुने जाने पर महामंडलेश्वर बाबा विश्वमोहन दास श्री राम जानकी मठ पातेपुर ने कहा कि न्यास बोर्ड के गठन से बिहार के मठ मंदिर का कायाकल्प होगा, जिससे गौरवशाली अतीत अक्षुण्ण रहेगा। उन्होंने कहा कि संतों के लिए हमारा मठ व मै स्वयं हमेशा खड़ा रहूंगा। बधाई देने वाले में हनुमान किला के महंत परशुराम दास, कामधेनु आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर आशुतोष दास,पुजारी अनिल दास,पुजारी सरवन दास सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें