Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हनुमान बाग में महालक्ष्मी की भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरु

बमबम यादव

Tue, Mar 4, 2025
हनुमान बाग में महालक्ष्मी की भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरु
10 मार्च को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होगा महालक्ष्मी जी की प्रतिष्ठा
हनुमान बाग में भव्य महोत्सव का हुआ आगाज,हवन पूजन के साथ मंदिर में हो रहा विभिन्न अनुष्ठान
महंत जगदीश दास के दिशानिर्देशन में भगवान  सीताराम, भगवान शिव, मां दुर्गा व हनुमानजी का भव्य मंदिर की ध्वज पताका लहरा रही
अयोध्या। रामनगरी के प्रतिष्ठित पीठों में शुमार श्री हनुमान बाग मंदिर में महादेवी महालक्ष्मी जी की भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का दिव्य शुभारंभ हो गया है। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बुधवार से हवन कुंड में पड़ेगी आहुतियां। महोत्सव की अध्यक्षता श्रीमहंत जगदीश दास जी महाराज कर रहें है। महालक्ष्मी जी का मंदिर बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है मंदिर के निर्माण में राजस्थान के पत्थरों का उपयोग किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के संयोजन हनुमान बाग सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य यजमान राजेश सनेही व श्रीमती सीमा सनेही कलकत्ता है। कार्यक्रम की देखरेख पुजारी योगेंद्र दास, सुनील शास्त्री, रोहित शास्त्री व नितेश शास्त्री कर रहें है। श्रीमहंत जगदीश दास के दिशानिर्देशन में विगत 50 वर्षों से लगातार हनुमान बाग मंदिर अपने उतरोत्तर विकास की ओर अग्रसर है। हनुमानजी के भव्य मंदिर का सौन्दर्यीकरण करने के बाद महंत जी ने भगवान सीताराम, भगवान शंकर व मां दुर्गा जी का भव्य मंदिर बनवाया और दिव्य अलौकिक प्राण प्रतिष्ठा करायी जिसकी ध्वज पताका लहरा रही है। मंदिर में लगातार अखंड सीताराम नाम संकीर्तन के साथ दीन दुखियों असहायों को भोजन वस्त्र आदि वितरण किया जाता है। पिछले दस वर्षों से लगातार सायंकालीन अन्नक्षेत्र चलाया जा रहा है जिसमें सैकड़ों लोग प्रसाद ग्रहण करते है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भवर लाल सनेही,पुष्पा सहित कलकत्ता व देश के अन्य शहरों से भक्त आये है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें