Saturday 9th of May 2026

ब्रेकिंग

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामचरित मानस पाठ में मनाया गया भगवान राम का जन्मोत्सव

बमबम यादव

Wed, Nov 20, 2024
रामचरित मानस पाठ में हुआ भगवान राम का जन्मोत्सव
हनुमत निवास मंदिर में त्रिदिवसीय संगीतमय रामचरित मानस पाठ का छाया रहा उल्लास, चहुओर मानस की संगीतमय चौपाईयों की  गूंज
श्रद्धा और समर्पण के चलते बेहद लोकप्रिय है मां अमृता नंद मानस परिवार: महंत मिथिलेश नंदनी शरण
मानस पाठ में कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह हुए शामिल, संतों का लिया आशीर्वाद
अयोध्या। अयोध्या के मां सरयू तट के करीब प्रसिद्ध पीठ हनुमत निवास में राम चरितमानस की संगीतमय चौपाईयों से गूंज रहा हैं। त्रिदिवसीय संगीतमय श्रीराम चरित मानस का मधुर पाठ का भव्य शुभारंभ बुधवार को हो गया। इसे राम भक्तों की एक टीम कर रही है। यह टीम 50 साल से इस क्षेत्र में न केवल सक्रिय है बल्कि अपनी श्रद्धा और समर्पण के चलते बेहद लोकप्रिय भी है। इसे मां अमृता नंद मानस परिवार के नाम से जाना जाता है।रामनगरी अयोध्या का प्रसिद्ध पीठ हनुमत निवास मंदिर में त्रिदिवसीय संगीतमय रामचरित मानस पाठ में बुधवार को भव्य राम जन्मोत्सव पाठ का गायन हुआ। मंदिर में मानस की पंक्तियां गूंज रही हैं। त्रिदिवसीय पाठ को लेकर पूरे मंदिर को फूलों से सजाया गया था। चारों तरह संगीतमय पाठ ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा था। हनुमत निवास पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नंदनी शरण की अध्यक्षता में हो रहे मानस पाठ का आयोजन मुरादाबाद के सीएल गुप्ता परिवार कर रहा है।मां अमृतानंद मानस परिवार की टीम संगीतमय पाठ कर रही है।
समारोह में मुराबाबाद, कानपुर, वाराणसी और रायबरेली के 100 से ज्यादा भक्त मधुर सामूहिक पाठ कर रहें। इस संगीतमय पाठ टीम का नेतृत्व कर रहें योगेश भसीन कहते है कि मानस ऐसा सागर है जिसमें जितना डूबोगे उतना ही आनंद व मधुर होगा।
हनुमत निवास के महंत प्रख्यात साहित्यकार मिथलेश नन्दनी शरण महाराज ने बताया कि आज बुधवार को मानस में राम जन्मोत्सव का दिव्य पाठ किया गया। महंत मिथिलेश नंदिनी शरण ने बताया कि  अयोध्या-आरण्य, किष्किन्धा और सुंदरकांड पाठ 21 नवंबर को होगा। 22 नवंबर को सुबह 10 बजे श्रीराम राज्याभिषेक और शिव स्तुति दोपहर 3 बजे, पाठ विश्रााम और प्रवचन शाम 7 बजे के बाद आरती और प्रसाद शाम आठ बजे होगा। यह पूरा समारोह 50 साल से राम चरित मानस का सस्वर सामूहिक पाठ कर रहे भक्तों की टीम करेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आयोजक मुरादाबाद के रामभक्त सीएल गुप्ता और उनके परिवार की शिखा गुप्ता और राघव गुप्ता हैं। कानपुर निवासी प्रसिद्ध वकील योगेश भसीन जो कार्यक्रम के समन्वयक और प्रमुख गायक हैं। रायबरेली के स्वामी विज्ञानानंद महाराज और मनोज मिश्र अपनी टीम के साथ आये है। इसके अलावा आगरा के योगेश शर्मा और मुरैना के राजेश ठाकुर के साथ देश के प्रसिद्ध गायक भोला तिवारी वाराणसी भी राम चरित मानस के सस्वर गायन कर रहें। कार्यक्रम में कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शामिल हुए और संतों का आशीर्वाद लिये।  इस मौके पर राजा दशरथ जी के राजमहल बड़ास्थान के पीठाधीश्वर बिंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य जी महाराज, हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत बलराम दास, कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, नागा रामनन्दन दास, अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि सोनू सिंह,जेडी सिंह, नीलेश सिंह, सहित बड़ी संख्या में संत साधक व भक्त गण मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें