Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: पीडीए को धार देने में जुटी लीलावती कुशवाहा

बमबम यादव

Fri, Jul 25, 2025
पीडीए को धार देने में जुटी लीलावती कुशवाहा जगह -जगह चौपाल व गोष्ठी कर 2027 में पीडीए सरकार की भर रही हुंकार नेता जी का नारा रोटी ,कपड़ा, सस्ती, हो दवा, पढ़ाई ,मुक्ति हो आज की है जरूरत करेंगे अखिलेश भैया पूरा: लीलावती अयोध्या। समाजवादी पार्टी की एक चौपाल चांदपुर में किया गया जिसकी अध्यक्षता सुशिला कोरी ने किया जिसका संचालन रेखा यादव ने किया। चौपाल की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा लीलावती कुशवाहा ने सम्बोधित करते कहा कि 26 जुलाई आरक्षण दिवस एवं संविधान मान स्तम्भ स्थापना दिवस तथा पीडीए महा पंचायत की तैयारी में पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं की भागीदारी भारी संख्या में होगी।श्रीमती कुशवाहा ने जोर देकर कहा कि देश प्रदेश की सरकार जनता को कहा लेकर जा रही है। जनता को रोटी, कपड़ा, मकान, चाहिए। तीन चीज की आवश्यकता होती है यह तीनों तभी संभव है जब शिक्षा का स्तर बढ़ेगा सरकार जनता को आडंबर में उलझा कर रखी है आगे कहा कि जिस तरह से कांवर यात्रियों के ऊपर फूलों की वर्षा हो रही उसी तरह यदि बच्चों को शिक्षित करने के लिए सरकार प्रोत्साहन करती तो अपना देश बहुत आगे जाता जिस देश में महिलाओं, एवं बच्चे शिक्षित हैं वह देश बहुत आगे है। श्रीमती कुशवाहा ने आगे कहा कि 2027 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे तो शिक्षा का अस्तर बहुत तेजी से बढ़ेगा।नेता जी का नारा आज जनता याद कर रहीं हैं रोटी ,कपड़ा, सस्ती, हो दवा, पढ़ाई ,मुक्ति हो। चौपाल को रामशब्द यादव, रेखा यादव, सुधरा यादव, विमला यादव, इन्द्रपाल मौर्य, विमला मौर्य, गायत्री यादव, रजनी प्रजापति, सुशील कोरी, माया कोरी,सरस्वती यादव, रीना यादव, मंजू यादव, मालती मौर्य, शिवानी मौर्य, पुष्पा, गंगाजली यादव, प्रभावित यादव ने सम्बोधित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें