Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अयोध्या धाम में माँ आदिशक्ति सेवा सदन का भूमि पूजन आज

बमबम यादव

Fri, Jul 25, 2025
अयोध्या धाम में माँ आदिशक्ति सेवा सदन का भूमि पूजन आज माँ आदिशक्ति वृद्धाश्रम एवं कन्या कुलम् की स्थापना हेतु हो रहा भूमि पूजन अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम जन्मभूमि की पुण्यभूमि अयोध्या में माँ आदिशक्ति सेवा सदन के अंतर्गत माँ आदिशक्ति वृद्धाश्रम एवं कन्या कुलम् की स्थापना हेतु भूमि पूजन समारोह का भव्य आयोजन 25 जुलाई शुक्रवार को किया जाएगा। यह आयोजन ग्राम उमरिया, विकास प्राधिकरण क्षेत्र, अयोध्या में कटरा से टिकरी रोड पर 500 मीटर आगे संपन्न होगा। इस अवसर पर अयोध्या धाम के विशिष्ट संतजनों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। पूज्य संतों के श्रीमुख से आशीर्वचन प्राप्त होंगे तथा आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। वृद्धजनों के सम्मान एवं कन्याओं के संरक्षण को समर्पित इस संस्थान की स्थापना जनकल्याणकारी उद्देश्य के तहत की जा रही है। कार्यक्रम में भगवद प्रसाद वितरण के साथ-साथ एक विशेष भजन संध्या का आयोजन भी होगा, जो रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगी। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक स्वाती मिश्रा एवं आलोक कुमार जी अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुजनों को भक्तिरस से सराबोर करेंगे। पंडित गौरांगी गौरी के मार्गदर्शन में होने वाले इस शुभ आयोजन में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से पधारने की अपील की गई है।कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे मणिराम दास छावनी के महंत कमलनयन दास जी महाराज। महंत जी का स्वागत प्रख्यात कथावाचिका पंडित गौरांगी गौरी जी ने किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें