: भजनानन्दी सन्तपरम्परा के ध्वजावाहक थे करतलिया बाबा
बमबम यादव
Sun, Feb 25, 2024
करतलिया बाबा की ईश्वरीय शक्ति ही इनकी परमनिधि एवं मां सरयू का पूजन एवं श्रीराम का भजन ही इनकी आराधना थी: बालयोगी रामदास
38वीं पुण्यतिथि पर मंदिर में अखंड राम चरित मानस का हुआ शुभारंभ, रविवार को रामनगरी के संत पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करेंगे
अयोध्या। साधना शुचिता और वैराग्य के अमृतपुंज भगवान महाबीर की आध्यात्मिक स्थली श्रीअयोध्याजी के मर्यादित आश्रमों में सिद्धपीठ श्री करतलिया बाबा आश्रम का नाम शुमार है। करतलिया आश्रम आज भी करतलिया बाबा की तपोस्थली के रुप में सुविख्यात है। बाबा की चौथी पीढ़ी वर्तमान परम्परावाहक महंत रामदास बालयोगी उक्त विरासत को समेटे हुए है।
संतो की सराय कही जाने वाली रामनगरी के सिद्ध संतो में एक थे करतलिया बाबा। मां सरयू के पावन तट पर सुशोभित करतलिया बाबा आश्रम के संस्थापक आचार्य करतलिया बाबा की 38वीं पुण्यतिथि बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मनाई जा रही है। करतलिया बाबा मां सरयू के अनन्य उपासक थे। बाबा की पुण्यतिथि बालयोगी रामदास के संयोजन में मनाया जा रहा है। जिसमें शनिवार को अखंड पाठ का आयोजन किया गया जिसका समापन रविवार को होगा। 38वीं पुण्यतिथि का मुख्य आयोजन रविवार को होगा। जिसमें करतलिया बाबा की मूर्ति का पंचामृत अभिषेक वैदिक आचार्यों द्धारा किया जायेगा इसके बाद रामनगरी के संत धर्माचार्य आचार्य श्री पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करेगे। कार्यक्रम का समापन वृहद भंडारे के साथ होगा। कार्यक्रम में शामिल होने आये मंदिर श्रीमहंत विजयराम दास जी महाराज, महंत श्री रामेश्वर दास जी महाराज, राम प्रसाद पाण्डेय व केदार यादव रहें। करतलिया आश्रम के महंत बालयोगी रामदास ने कहा कि पूज्य करतलिया बाबा की 38वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है जो महंत विजयराम दास जी महाराज के दिशानिर्देशन व महंत रामेश्वर दास जी महाराज के देखरेख में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूरे भारत से करतलिया बाबा के शिष्य परिकर मंदिर आ गये है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन