Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: निकाय चुनाव में फिर से खिलेगा कमल : केशव प्रसाद मौर्या

बमबम यादव

Fri, Mar 31, 2023

डिप्टी सीएम ने मां कामाख्या धाम में किया दर्शन-पूजन

कसारी गांव में लगाई चौपाल, सुनी शिकायतें

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने सबका साथ दिया है, सबका विकास किया है तथा सबको न्याय दिया है, इसी विश्वास पर निकाय चुनाव में एक फिर कमल खिलेगा। उक्त बातें  सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने ग्राम पंचायत कसारी में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए कही। चौपाल में पहुंचे डिप्टी सीएम का विधायक रामचंद्र यादव ने माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने गांव को जोड़ने वाले सड़क निर्माण की स्वीकृति होने की जानकारी दी। इससे पहले उपमुख्यमंत्री सिद्धपीठ मां कामाख्या धाम पहुंचकर पूजन-अर्चन किया और आशीर्वाद लिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग लाभांवित हो रहा है। क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति बेहतर हुई। पहले की सरकार में ऐसा नहीं था, जरा सी बरसात होने पर सड़क पर चला दुश्वार हो जाता था। उन्होंने कहा कि लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत मिला है। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रुदौली विधानसभा ही नहीं बल्कि पूरी अयोध्या का तेजी से विकास हो रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, निर्मल शर्मा, तेज तिवारी, राजेश यादव, संतोष मिश्रा, कृष्ण सागर पाल, सीडीओ अनिता यादव, बीडीओ अखिलेश गुप्ता, एसडीएम रुदौली स्वप्निल यादव मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें