Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत बने जितेंद्र दास

बमबम यादव

Wed, Feb 19, 2025
संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत बने जितेंद्र दास अयाेध्यानगरी के संत-महंताें ने साधुशाही परंपरानुसार उन्हें कंठी, चद्दर, तिलक देकर महंती की दी मान्यता अयाेध्या। रामनगरी के रामघाट लवकुश नगर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर का नया महंत जितेंद्र दास काे बनाया गया। बुधवार को एक महंताई समाराेह के दरम्यान अयाेध्यानगरी के संत-महंताें ने साधुशाही परंपरानुसार उन्हें कंठी, चद्दर, तिलक देकर महंती की मान्यता की। साथ ही साथ महज्जरनामा पर हस्ताक्षर भी किया। हनुमानगढ़ी के नागा साधु महंत जितेंद्र दास के सेवा भाव व ईश्वर के प्रति उनकी आस्था को देखते हुए रामनगरी के संतों महंतों ने लवकुश नगर के संकट मोचन हनुमान मंदिर के महामंडलेश्वर महंत उमेश दास के साकेतवास के उपरांत गद्दी पर युवा नागा जितेंद्र दास नया महंत बनाया गया। संतों ने सखराहकारी दस्तावेज लिखकर उक्त स्थान लवकुश नगर के संकट मोचन हनुमान मंदिर का महान्त व सरवराह‌कार नियुक्त कर दिया।रामानन्दीय वैरागी परमारा के अनुसार महंत जितेंद्र दास को कन्ठी, चादर व तिलक लगाकर गद्दी पर आसीन कर विधिवत महन्थ नियुक्त कर यह महज्जर नागा लिख दिया। जिसमें संताें व सद् गृहस्थाें ने महंत जितेंद्र दास काे श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर का महंत एवं सर्वराहकार घाोषित किया। नवनियुक्त महंत जितेंद्र दास ने कहा कि वह अपने समस्त दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करेंगे। साथ ही मंदिर की सम्पूर्ण सम्पत्तियाें काे अक्षुण्ण बनाए रखने का आजीवन सतत प्रयत्न करते रहेंगे। अंत में आए हुए संताें का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत-सत्कार किया। महंताई समाराेह में महंत नागा उपेंद्र दास, नागा लवकुश दास, पहलवान नागा नितिन दास, हनुमान बाग के रोहित शास्त्री, प्रदीप दास,दामोदर दास,राम करण शरण, रामबालक दास,पुजारी अनिल दास, सरवन दास,धर्मदास, कृष्णा दास,रामबिलास दास,लोकनाथ दास,वैदेही शरण, आकाश दास सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें