Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

सम्मानित किए गए एक दर्जन मेधावी छात्र व उनके संघर्षों के साथी

पीठाधीश्वर श्रीमहंत रामजी दास जी की अध्यक्षता एवं अधिकारी महंत रामनारायण दास के संयोजन में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हनुमत लला को लगा छप्पन भोग, रामनगरी में छाया चहुंओर उल्लास

बमबम यादव

Fri, Mar 31, 2023

पूरी भव्यता व दिव्यता के साथ हनुमान बाग समेट विभिन्न मठ मंदिरों में मनाया गया राम जन्मोत्सव

साधना शुचिता और वैराग्य के अमृतपुंज अयोध्या में शिद्दत से शिरोधार्य हुए हनुमानजी

-हनुमान जयंती पर मंदिर में होगा विशेष पूजन अर्चन, लगेगा भगवान को छप्पनभोग

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में भगवान राम लला का जन्म महोत्सव हनुमान बाग समेत विभिन्न मंदिरों में पूरी भव्यता व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मनुष्य जीवन को कृतार्थ करने वाले सीताराम, सीताराम के कर्णप्रिय जप की गूंज चारों तरफ सुनाई दे रही है। अयोध्या में मंदिर निर्माण की शुरुआत होने के बाद से रामभक्तों में उत्साह है। जो भी अयोध्या दर्शन के लिए आता है हनुमानजी का जरूर करने जाता है। राम जन्मोत्सव पर हनुमान बाग में नवाह्पारायण का पाठ, रामकथा का दिव्य आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का समापन दिवस भगवान के जन्म महोत्सव के साथ हुआ। जन्म महोत्सव के अगले दिन यानी आज भगवान को छप्पन भोग लगाया गया।पूरे मंदिर परिसर को भव्यता के साथ सजाया संवारा गया है। रंग बिरंगी रोशनी वाली विद्युत झालरों से सजा मंदिर सभी भक्तों को बरबस ही अपनी तरफ आकर्षित कर रही थी। महोत्सव की अध्यक्षता भजनानंदी संत महंत जगदीश दास महाराज ने किया।साधना शुचिता और वैराग्य के अमृतपुंज भगवान महाबीर की आध्यात्मिक स्थली श्रीअयोध्याजी के मर्यादित आश्रमों में सिद्धपीठ श्रीहनुमानबाग गरीबों मजलूमों की सेवा कर अपने परिकल्पना को परिलक्षित कर रहा है।कार्यक्रम में श्रृंगार कुंज के महंत हरिभजन दास, हनुमानगढ़ी के युवा नागा संत मामा दास, पुजारी योगेंद्र दास,सुनील दास,रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री, गोलू शास्त्री आदि रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें