Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्री सीतारामीय सेवा मंदिरम में हनुमानजी की हुई प्राण प्रतिष्ठा

बमबम यादव

Sun, Apr 13, 2025
श्री सीतारामीय सेवा मंदिरम में हनुमानजी की हुई प्राण प्रतिष्ठा
श्री सीतारामीय सेवा मंदिरम नजरबाग में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का हुआ भव्य समापन
अयोध्या। श्री सीतारामीय सेवा मंदिरम नजरबाग में शनिवार को विधि-विधान पूर्वक बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा की गई। हनुमानजी का प्राण प्रतिष्ठा महाेत्सव ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पांडेय, उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर महंत जयराम दास खाकी बापू और प्रधानमंत्री वैद्यजी का मंदिर के महंत राजेंद्र दास वैद्य महाराज के संयोजन में संपन्न हुआ। तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम, अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। अंतिम दिन मंदिर के गर्भगृह में वैदिक मंत्राेच्चारण संग विधि-विधान पूर्वक बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा कर श्रृंगार, भाेग, आरती-पूजन किया। फिर हवन-पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। तदुपरांत संत-महंतों का विशाल भंडारा आयाेजित रहा। इस सीतारामीय सेवा मंदिरम ट्रस्ट के प्रधानमंत्री एवं वैद्यजी का मंदिर के महंत राजेंद्र दास वैद्य महाराज ने बताया कि सीतारामीय सेवा मंदिरम नजरबाग में तीन दिवसीय हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसका शनिवार को पूर्णाहुति व संताें के वृहद भंडारे संग समापन हुआ। मंदिरम में बजरंगबली की विधि विधान पूर्वक प्राण प्रतिष्ठा हुई। महाेत्सव में देश के विभिन्न प्रांतो से भक्तगण सम्मिलित हुए और पुण्य के भागी बने। सीतारामीय सेवा मंदिरम के कार्यालय का भी उद्घाटन वैदिक मंत्राेच्चारण के साथ किया गया। अंत में सीतारामीय सेवा मंदिरम ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पांडेय, प्रधानमंत्री महंत राजेंद्र दास वैद्य महाराज और उपाध्यक्ष महंत जयराम दास खाकी बापू संत-महंताें का स्वागत-सम्मान कर भेंट-विदाई दी। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर महंत कमलनयन दास, महापाैर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, महंत रामनरेश दास, महंत जन्मेजय शरण, महंत बालयाेगी रामदास, महंत राममिलन दास, महंत रामकुमार दास, महंत माधवदास, महंत राममंगल दास रामायणी, महंत उद्धव शरण, महंत नवल दास, महंत रामनारायण दास, महंत रामलाेचन शरण, महंत अवधकिशाेर शरण, महंत राजन बाबा, महंत प्रियाशरण, महंत शशिकांत दास, महंत मनीष दास, महंत रामशरण दास, महंत अवनीश दास, महंत रामभद्र शरण, महंत गिरीश दास, महंत बलराम दास, संतदास, अनुपम गुप्ता आदि माैजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें