Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हनुमानगढ़ी तो मेरा घर,हनुमानजी मेरे आराध्य:बृजभूषण शरण सिंह

बमबम यादव

Tue, Apr 23, 2024

सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने हनुमानजी के दरबार में माथा टेका, संतो ने किया जोरदार स्वागत

सांसद का स्वागत करते महंत बलराम दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास व सरवन दास

सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कुश्ती की पहचान देश विदेश में बढ़ाया, पहलवानों का सम्मान व स्वाभिमान भी बढ़ाया: महंत संजय दास

अयोध्या। रामनगरी की प्रधानतम पीठ श्री हनुमानगढ़ी मल्य विद्या का भी गढ़ है। जहां से एक से बढकर एक नागी गिरामी पहलवानों ने देश में ही नही विदेशों में भी अपने पहलवानी का लोहा मनवाया है। उसी गढ़ श्री हनुमानगढ़ी में आज सांसद बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज के ननेतृत्व में नागा साधुओं ने किया है। महंत संजय दास ने कहा सांसद बृजभूषण शरण सिंह नेताजी ने कुश्ती की पहचान और कुश्ती को बढ़वा देश विदेश में बढ़ाया है बल्कि पहलवानों का सम्मान व स्वाभिमान भी सांसद जी ने बढ़ाने का काम किया है।भारतीय कुश्ती संघ को बुलंदियों पर पहुंचाया है इसलिए हम सबको नेता जी पर गर्व है। आज सांसद बृजभूषण शरण सिंह कुश्ती संघ में नही है फिर भी भारतीय कुश्ती में सांसद बृजभूषण शरण सिंह का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा आने वाले पहलवान नेता जी के कार्यों का यशगान करेंगे। हनुमानगढ़ी सांसद जी का अपना घर है। आज वो हनुमानगढ़ी आये तो हम सब उनका स्वागत कर रहें है। स्वागत में  संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास, महंत बलराम दास व वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास व पहलवान मनीरामदास ने रामदरबार व रामनामा भेंट कर किया। स्वागत के क्रम में वेदपाठी बटुकों ने वेदमंत्रों पढ़कर सांसद जी का स्वागत किया। स्वागत के बाद नेताजी अपने चिरपरिचित अंदाज से सभी नागा साधुओं का कुशलक्षेम पूछा व महंत सत्यदेव दास का हाल जाना। इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह ने हनुमानजी के दरबार में माथा टेका। स्वागत से अभीभूत सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हनुमानगढ़ी तो मेरा घर है,हनुमानजी में आराध्य है। मै जब भी अयोध्या से गुजरता हूँ तो हनुमानजी के दरबार में हाजिरी जरूर लगाता हूँ। हनुमानजी की कृपा मेरे ऊपर सदैव रहती है। स्वागत में पहलवान इंन्ददेव दास, पहलवान मनीरामदास, उपेंद्र दास, पुजारी अनिल दास, सरवन दास, विराट दास,महंत संजय दास जी के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव, अमरजीत सिंह काका, सांसद जी के प्रतिनिधि सोनू सिंह, जेडी सिंह, अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें