Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: गुरुदेव भजनानंदी संत होने के साथ-साथ गौ एवं संत सेवी रहे: गणेशानंद

बमबम यादव

Sat, Jun 7, 2025
गुरुदेव भजनानंदी संत होने के साथ-साथ गौ एवं संत सेवी रहे: गणेशानंद श्रीरामकृष्ण मंदिर रामकोट के पूर्वाचार्य महंत रामबचन दास महाराज को पुण्यतिथि पर संत-महंतों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठों में शुमार श्रीरामकृष्ण मंदिर रामकोट के पूर्वाचार्य महंत रामबचन दास महाराज को पुण्यतिथि पर संत-महंतों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। पुण्यतिथि पर मठ प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। सभा में रामनगरी के संत-महंतों ने साकेतवासी महंत के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। संतों ने पूर्वाचार्य को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही साथ उनके कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संत महंत, भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया। अंत में श्रीरामकृष्ण मंदिर के वर्तमान पीठाधिपति रामायणी शीतल दीदी व महामंडलेश्वर गणेशानंद दास महाराज द्वारा आए हुए संत-महंत, विशिष्टजनों का स्वागत-सत्कार कर भेंट, विदाई दिया गया। श्रीरामकृष्ण मंदिर पीठाधीश्वर रामायणी शीतल दीदी व गणेशानंद दास महाराज ने कहा कि मठ में गुरुदेव का पुण्यतिथि महोत्सव निष्ठापूर्वक मनाया गया। पुण्यतिथि पर अयोध्यानगरी के सभी विशिष्ट संत-महंत, धर्माचार्य सम्मिलित हुए। जिन्होंने महाराज श्री को नमन करते हुए श्रद्धापूर्वक याद किया। गुरुदेव भजनानंदी संत होने के साथ-साथ गौ एवं संत सेवी रहे। उन्होंने अयोध्या धाम में एक विशाल आश्रम की स्थापना करवाकर उसका कार्यभार संभाला। आश्रम का सर्वांगीण विकास किया। आजीवन मठ उत्तरोत्तर समृद्धि में लगे रहे। जहां वर्तमान में गौ, संत, विद्यार्थी, अतिथि सेवा सुचार रूप से चल रही है। सभी उत्सव, समैया, त्योहार आदि परंपरागत रूप से मनाया जा रहा। पूरे भारतवर्ष में मंदिर से जुड़े करोड़ों शिष्य-अनुयायी, परिकर हैं। जो समय-समय पर मठ के परंपरागत उत्सव में सम्मिलित होकर पुण्य के भागीदार बनते हैं। पुण्यतिथि पर हनुमानगढ़ी के सरपंच महंत रामकुमार दास, निर्वाणी अनि अखाड़ा के महासचिव महंत नंदराम दास, महंत जयराम दास, महंत राममिलन शरण, महंत गोविंद दास, महंत रामानुज शरण, महंत उद्धव शरण, महंत महेश दास, महंत वीरेंद्र दास, महंत हरिभजन दास, महंत श्यामसुंदर दास, महंत प्रिया शरण, महंत सीताराम दास, महंत रामलखन शरण, महंत रामेश्वर दास, महंत भरत प्रपन्नाचार्य, भरत दास, आनंद दास, पूर्व पार्षद पुजारी रमेश दास, पार्षद प्रतिनिधि प्रियेश दास, घनश्याम यादव, एडवोकेट संजय तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें