Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का ध्वजारोहण के साथ हुआ भव्य शुभारंभ

बमबम यादव

Sun, Apr 30, 2023

गाजे-बाजे के साथ जैन मंदिर से निकला जुलूस

जैन समाज की सर्वोच्च साध्वी गणिनी प्रमुख आर्यिका ज्ञानमती माता के सान्निध्य में हो रहा महोत्सव

अध्योध्या। रायगंज स्थित श्री ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर में जैन समाज की सर्वोच्च साध्वी गणिनी प्रमुख आर्यिका ज्ञानमती माता के सान्निध्य में आयोजित तीस चैबीसी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा का रविवार को ध्वजारोहण एवं घटयात्रा जुलूस के साथ शुभारंभ हुआ। अयोध्या में गर्भकल्याणक के साथ पंचकल्याणक महोत्सव के पहले दिन घटयात्रा जुलूस निकाला गया, जिसमें पहले मंदिर परिसर में राजकुमार जैन, आशा जैन के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।  इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ जैन मंदिर से निकला जुलूस दंतधावन कुंड, हनुमान गढ़ी चौराहा, श्रृंगार हाट, रानी बाजार के साथ मंदिर पर ही समाप्त हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं केसरिया वस्त्र धारण किये हुए मंगल कलश लेकर यात्रा में शामिल रहीं। जैन मंदिर में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में अहमदाबाद के विजय जैन ने लुहाड़िया मुख्य बेदी पर दीप प्रज्वलन किया और जैन सर्राफ लखनऊ कैलाशचंद आदीश कुमार ने मंडप उद्घाटन कर शुभारंभ किया। मध्यान्ह काल में माता की गोद भराई एवं रात्रि में गर्भकल्याणक महोत्सव मनाया गया, जिसके बाद भगवान की माता के सोलह स्वप्न दर्शन का बहुत ही सजीव प्रदर्शन किया गया। वहीं मध्यान्ह में यागमंडल विधान एवं गर्भकल्याणक की क्रियाएं को प्रतिष्ठाचार्य पंडित विजय कुमार जैन ने विधिविधान से सम्पन्न कराया।  आयोजक मंडल द्वारा जानकारी दी गई कि जगतगुरु स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी के कुशल निर्देशन में आयोजित हो रहे इस महापंचकल्याणक महोत्सव में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है।  इस अवसर पर अमर चन्द्र जैन, ऋषभ जैन, सिद्धार्थ जैन, लल्ला जैन, संजीव जैन, योगेश जैन, शैनकी जैन, विजय जैन, पंकज जैन सहित महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली, अवध प्रान्त, बिहार, झारखंड, असम, हैदराबाद, छत्तीसगढ़, कर्नाटक आदि प्रांतों के हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें