Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अशर्फी भवन में कृतु स्तंभ व श्री राम लला भवन का हुआ भव्य लोकार्पण

बमबम यादव

Sat, Mar 18, 2023

नवदिवसीय राम प्रतिष्ठा यज्ञ की हुई पूर्णाहुति, संतों का हुआ अभिनन्दन

अयोध्या। प्रसिद्ध पीठ अशर्फी भवन के श्री राम लला भवन के लोकार्पण कार्यक्रम मे भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा दक्षिण से पधारे हुए 51 आचार्यों द्वारा वैदिक विधान से संपन्न हुई।कल्याण उत्सव के उपलक्ष में अयोध्या के प्रतिष्ठित संतों ने श्रीराम कृतु स्तंभ का दर्शन किया संत सम्मेलन मे महंत जन्मेजय शरण,
महंत अवधेश दास बड़ा भक्तमाल,
जगद्गुरू स्वामी अनन्ताचार्य जी उत्तर तोत्रादि मठ, महंत करूणानिधान शरण, स्वामी बालकृष्णाचार्य,
डा.मन्दाकिनी रामकिंकर,
डा.सुनीता शास्त्री, राजस्थान के सिंहद्वार अलवर से स्वामी सुदर्शनाचार्य, सुग्रीव किला स्वामी पद्मनाभ आचार्य सभी संतो ने अपने मंगला शासन में कहा श्री अवधपुरी भगवान के द्वारा स्वयं निर्मित है यहां सभी देवता विराजमान है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की जन्मस्थली मे दक्षिण से पधारे विधायक जनार्दन रेड्डी एवं उनके साथ पधारे सभी लोग परम सौभाग्यशाली हैं। जिन्होंने श्रीराम  कृतु स्तंभ स्थापना के पुनीत कार्य का यजमानत्व पूज्य श्री श्री श्री रामचंद्र जी यर स्वामी जी महाराज एवं पूज्य श्री जगतगुरु श्री धराचार्य जी महाराज के सानिध्य मे किया है। जन्म जन्मांतर के पुण्य जब उदित होते हैं तब हम जीव भगवत कैकर्य को गुरु सन्निधि में कर पाते हैं। जनार्दन रेड्डी जी ने सभी संतों को उत्तरीय एवं पुष्प माला से सम्मानित किया। नवदिवसीय राम प्रतिष्ठा यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ में मध्यान्ह काल में भगवान श्रीराम का पट्टाभिषेक आगम विधि से अभिषेक किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें