Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अयोध्या में गैस्ट्रो और लिवर ओपीडी सेवाएं देगा मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

बमबम यादव

Sun, Jun 29, 2025
अयोध्या में गैस्ट्रो और लिवर ओपीडी सेवाएं देगा मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देवकाली रोड स्थित यशलोक हॉस्पिटल में उपलब्ध होंगी विशेषज्ञ सेवाएं पेट और लिवर से जुड़ी बीमारियों को लेकर जागरूकता फैलाने की पहल अयोध्या। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ ने स्वास्थ्य सम्बंधी जागरूकता से जुड़ी एक महत्वपूर्ण पहल के तहत अयोध्या में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी व हेपेटोलॉजी सम्बंधी विशेष ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की है। यह सेवाएं देवकाली रोड स्थित यशलोक हॉस्पिटल में दी जाएंगी। इस ओपीडी की शुरुआत मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ के डॉ. सुहांग वर्मा, सीनियर कंसल्टेंट, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी की उपस्थिति में की गई। डॉ. वर्मा हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मरीजों को परामर्श देंगे। इस अवसर पर डॉ. वर्मा ने पेट और लिवर से जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाने पर ज़ोर दिया। उन्होंने बताया कि अक्सर एसिडिटी, पेट दर्द, भूख न लगना, ब्लोटिंग, मल त्याग की आदतों में अचानक बदलाव जैसी समस्याओं को मामूली समझकर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है, जबकि यही लक्षण कई बार अल्सर, लीवर डिज़ीज, कैंसर या अन्य गंभीर बीमारियों के शुरुआती संकेत होते हैं। डॉ. सुहांग वर्मा, सीनियर कंसल्टेंट – गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ ने कहा, "लिवर संबंधी बीमारियां अक्सर बिना किसी साफ संकेत के विकसित होती हैं। समय पर जांच और इलाज से इनके परिणाम बेहतर हो सकते हैं। हमारी कोशिश यही है कि अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को सही समय पर विशेषज्ञों द्वारा देखभाल और इलाज उपलब्ध हो। चाहे बात आम परेशानियों जैसे गैस, अपच, आईबीएस की हो या जटिल समस्याओं जैसे फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, सिरोसिस और इन्फ्लेमेटरी बाउल डिज़ीज़ की, हम हर मरीज़ के लिए पर्सनलाइज़्ड प्लान बनाते हैं। लाइफ़स्टाइल में ज़रूरी बदलाव के परामर्श के साथ-साथ सटीक जांच और एडवांस स्टेज के उपचार की व्यवस्था भी यहां उपलब्ध है। पेट और लिवर से जुड़ी समस्याओं के निदान में देरी जानलेवा जटिलताओं को जन्म दे सकती है। इस तरह की समस्याएं अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं हैं। छोटे शहरों और कस्बों में भी इन मामलों में तेज़ी देखी जा रही है। ऐसे में मैक्स अस्पताल, लखनऊ द्वारा इस ओपीडी की शुरुआत अयोध्या और आस-पास के लोगों को समय पर परामर्श और इलाज दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें