Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: मिथिला से आई सखियों ने बधाई गायन से किया मंत्रमुग्ध

बमबम यादव

Fri, Mar 31, 2023

आचार्य पीठ श्रीलक्ष्मण किला में भगवान का अनुपम दिव्य अलौकिक जन्मोत्सव

अयोध्या।आचार्य पीठ श्रीलक्ष्मण किला में किलाधीश महंत मैथिली रमण शरण महाराज के सानिध्य में भगवान का अनुपम दिव्य अलौकिक जन्मोत्सव मनाया गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था की भगवान त्रेता युग में नहीं आज ही प्रकट हुए हैं, बधाई गीत से पूरा परिसर गुंजायमान हो रहा था। इस अवसर पर मिथिला से आई सखियों अपने ही बधाई गान से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर जगतगुरु रामानुजाचार्य रत्नेश प्रपन्नाचार्य महाराज, महंत राम रोशन दास, राम भूषण शरण, अधिकारी सूर्य प्रकाश शरण सहित सैकड़ों की संख्या में संत महंत और हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहें।
किलाधीश महंत मैथिली रमण शरण महाराज ने बताया कि आचार्य पीठ श्रीलक्ष्मण किला में जन्मोत्सव की परंपरा सदियों पुरानी है और प्रतिवर्ष मिथिला से सखियां आती हैं और उनके द्वारा 9 दिन मंदिर परिसर में बधाई गायन होता है और भव्य जन्मोत्सव मनाया जाता है, बधाई गान के बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें