Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: गुरु तेग बहादुर जी के महान शहीदी दिवस को समर्पित है निःशुल्क चिकित्सा शिविर:जत्थेदार बाबा महेंद्र सिंह

बमबम यादव

Thu, Dec 1, 2022

गुरुद्वारा श्री गुरुनानक गाेविंद धाम नजरबाग में गरीब, असहाय, कमजोर की सेवा निरंतर होती है: लल्लू सिंह

गरीब, असहायों व कमजाेर लाेगाें की मदद व सेवा होती रहनी चाहिए: मंडलायुक्त

शिविर में मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह एवं नवागत मंडलायुक्त गाैरव दयाल हुए शामिल, गुरु महाराज का लिया आशीर्वाद

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरुनानक गाेविंद धाम नजरबाग में गुरूवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में तीन साै से ज्यादा लाेगाें की आंखों का निरीक्षण किया गया। अयोध्या आई हॉस्पिटल के डा. अशोक, डा.प्रवीन तिवारी एच आर पूजा जी और उनकी टीम द्वारा लाेगाें की आंखों की जांच कर उनका उपचार किया गया, खालसा फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क दवा एवं चश्मा भी वितरित किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद लल्लू सिंह एवं नवागत मंडलायुक्त गाैरव दयाल ने शामिल होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। गुरूद्वारे के जत्थेदार बाबा महेंद्र सिंह जी, सेवादार नवनीत सिंह और फैजाबाद की साध संगत ने माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र ओढ़ाकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।  सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम की पावन नगरी में गुरूद्वारा नजरबाग स्थित है। जब से नजरबाग का यह गुरूद्वारा यहां पर स्थापित हुआ है। तब से वह लगातार समाज की निरंतर सेवा करते हुए चला आ रहा है। यहां पर बराबर काेई न काेई सेवा का कार्यक्रम चलता रहता है, जिससे समाज का हित और गरीब, असहाय, कमजोर लाेगाें की सेवा हाे सके। यहां प्रतिदिन लंगर चलता है जाे श्रद्धालु बाहर से यहां आते हैं वह लंगर प्रसाद ग्रहण करते हैं। गुरूद्वारा नजरबाग जाे यह कार्य कर रहा है। वह समाज के हित में और बहुत ही पुण्य का काम है। गुरूद्वारा के जत्थेदार बाबा जी तथा प्रबंध कमेटी का कार्य प्रशंसनीय है जो गुरु परंपरा के मार्ग पे चल के सेवा करते है। उसका निर्वाहन गुरूद्वारा नजरबाग द्वारा निरंतर किया जा रहा है। नवागत मंडलायुक्त गाैरव दयाल ने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। इस प्रकार का कार्य बराबर हाेते रहना चाहिए, जिससे गरीब, असहायों व कमजाेर लाेगाें की मदद हाे सके। नजरबाग गुरूद्वारा के जत्थेदार बाबा महेंद्र सिंह ने बताया कि यह नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर गुरू तेगबहादुर जी महाराज के शहीदी दिवस काे समर्पित है। जिसका आयोजन खालसा फाउंडेशन की तरफ से किया गया इस कैम्प में सैकड़ों की संख्या में लाेग लाभांवित हुए। उन्होंने बताया कि खालसा फाउंडेशन गरीब, असहाय व कमजाेर जरूरतमंदों काे भाेजन,  आदि उपलब्ध कराता है। फाउंडेशन की तरफ से कई सेवा  कार्य चलाए जा रहे हैं। यह नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा कैम्प अयाेध्या-फैजाबाद की समूह साध संगत  के सहयोग से लगाया गया।जत्थेदार बाबा जी ने शिविर को सफल बनाने व सहयोग करने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। आये हुए अतिथियों का स्वागत सेवादार नवनीत जी ने किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें