Saturday 9th of May 2026

ब्रेकिंग

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामलला का दर्शन कर भाव विभोर हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

बमबम यादव

Mon, Jan 20, 2025
रामलला का दर्शन कर भाव विभोर हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कहा- सारे देश की जनता को जोड़ता है राम का नाम श्रीरामजन्मभूमि मन्दिर परिसर के कुबेर टीला पर किया पूजा अर्चन अयोध्या। रामनगरी अयोध्या पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर रामलला और भव्य मंदिर को देखते हुए भाव विभोर हो गए। कहा कि राम जीवन के आधार हैं। राम राष्ट्र की जनता को आपस में जोड़ते है। श्रीरामलला का दर्शन कर पूर्व मुख्यमंत्री कुबेर टीला पहुंचे जहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की। इससे पहले हनुमान गढी जाकर हनुमन्तलाल का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। रामनगरी अयोध्या में सोमवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हनुमानगढ़ी और राम लला के दर्शन पूजन के बाद कहा कि 1980 से राममंदिर आंदोलन से जुड़ा हुआ हूं। बताया कि उस समय 1980 में राम जानकी रथ यात्रा शिला पूजन का कार्यक्रम हुआ था। कालांतर में 2021 में अयोध्या तब आना हुआ जब यहां श्रीराम मंदिर की नींव भरी जा रही थी। उस समय प्रभु राम का मंदिर टेंट में था। अब तो प्रभु राम का दिव्य व भव्य मंदिर बन रहा है। प्राण प्रतिष्ठा व रामलला का भव्य मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार रामलला का दर्शन करने आया हूं। आज मन बहुत प्रसन्न है। राम जी का स्थान सारे देश में एक ऐसा स्थान बना है जो सारे देश की जनता को सारे देश को जोड़ने का काम करता है। प्रयागराज महाकुंभ 2025 को दुनिया का सबसे बड़ा मेला बता रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रयागराज महाकुंभमें लगी आग को लेकर दुख जताया। कहा कि सरकार की ओर से अच्छी व्यवस्था थी जिससे कोई जनहानि नहीं हुई है। महाकुंभ में गीता प्रेस गोरखपुर के स्टाल में अज्ञात कारणों से आग लगी थी। आग लगने की कारणों की जांच की जा रही है। महाकुंभ 2025 को दुनिया का सबसे बड़ा मेला बताते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि करोड़ों की संख्या में लोग संगम स्नान करेंगे। महाकुंभ देश की सांस्कृतिक धरोहर है। कुंभ मेला में उत्तर प्रदेश प्रशासन की तरफ से बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। स्वच्छता, सफाई और स्नान घाटों की व्यवस्थाएं बहुत ही बढ़िया है। यहां तक कि रुकने के लिए हुई व्यवस्थाएं भी बहुत अच्छी हैं।विपक्ष की ओर से महाकुंभ को लेकर की जा रही राजनीति पर कहा कि शुद्ध अंतः विचार से जिसको आना होगा वह आएगा जिसको नहीं आना है वह इस तरीके की बात करता है। इससे को फर्क नहीं पड़ता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें