Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: शिद्दत से शिरोधार्य हुए फलाहारी बाबा

बमबम यादव

Mon, May 13, 2024

श्रीराजगोपाल मंदिर में हुआ श्रद्धांजलि सभा, संतो ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

अयोध्या। प्रसिद्ध पीठ श्रीराजगोपाल मंदिर, शास्त्रीनगर के साकेतवासी महंत कौशलकिशोर शरण फलाहारी बाबा को संतों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौका था उनकी प्रथम पुण्यतिथि महोत्सव का था। जो आश्रम में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। शनिवार को मंदिर परिसर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। सभा में अयोध्याधाम के संत-महंतों ने पूर्वाचार्य महंत के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया एवं उनके कृतित्व- व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। पुण्यतिथि महोत्सव को श्रीराजगोपाल मंदिर के वर्तमान महंत ने अपना सानिध्य प्रदान किया। इस मौके पर श्रीराजगोपाल मंदिर के अधिकारी सर्वेश्वर दास शरद जी ने कहा कि उनके गुरूदेव गौ और संत सेवी थे। जो अप्रतिम प्रतिभा के धनी संत रहे। वह त्याग, तपस्या और वैराग्य की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने आश्रम का सर्वांगीण विकास किया। मठ में गौ, संत, विद्यार्थी, अतिथि सेवा सुचार रूप से चल रही है। गुरूदेव हम लोगों के बीच में नही हैं, जिनकी कमी बहुत ही अखर रही है। भविष्य में उस रिक्त स्थान की पूर्ति कभी नही की जा सकती । उनकी यश-कीर्ति हमेशा हम सबके साथ रहेगी। उनके बतलाए हुए मार्ग का अनुसरण कर मैं आगे बढ़ रहा और मंदिर के विकास में कृत संकल्पित भी हूं। अधिकारी सर्वेश्वर दास ने पधारे हुए संत-महंतों का स्वागत-सम्मान किया। साकेतवासी महंत को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, हनुमत सदन पीठाधीश्वर महंत अवध किशोर शरण, महंत मुरली दास,संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास, महंत डा महेश दास, खाकचौक श्रीमहंत बृजमोहन दास, रामहर्षण कुंज महंत अयोध्या दास,राजेश पहलवान, जगदुरु परमहंसाचार्य, दशरथगद्दी महंत बृजमोहन दास, पत्थर मंदिर महंत मनीष दास, डाड़िया महंत गिरीश दास, बड़े हनुमान के उत्तराधिकारी छविराम दास,दंतधावनकुंड महंत विवेक आचारी, महंत अर्जुन दास, महंत शशिकांत दास, नागा रामलखन दास आदि रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें