Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामनगरी से होगी नशा मुक्त समाज अभियान की शुरुआत

बमबम यादव

Fri, Mar 3, 2023

केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों के सलाहकार सदस्य अनूप चौधरी पहुंचे अयोध्या

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के राम की पैड़ी से नशा मुक्त समाज अभियान की शुरुआत करने भारत सरकार के केन्द्रीय राज्य मंत्री आवास एवं शहरी विकास मंत्री कौशल किशोर अयोध्या आ रहे है। कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता व कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों के सलाहकार सदस्य अनूप चौधरी अयोध्या पहुंच कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किये। अनूप चौधरी सबसे पहले भगवान राम लला मंदिर जाकर भगवान का दर्शन पूजन कर पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास महाराज का आशीर्वाद लिये। इसके बाद कार्यक्रम स्थल रामकी पैड़ी व आरती घाट का निरीक्षण कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए भाजपा नेता अनूप चौधरी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी से हम सब नशा मुक्त समाज अभियान की शुरुआत करेंगे। क्योंकि देश व समाज तभी आगे बढ़ेगा जब वा स्वस्थ व नशा मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि आज देश स्वर्णिम काल की ओर अग्रसर है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बन रहा है। आज पूरा दुनिया भारत देश की तरफ आशाभरी निगाह से देख रही है। अयोध्या जी में भगवान राम लला का दिव्य धाम मंदिर बन रहा है जो राष्ट्र मंदिर के रूप में स्थापित होगा। श्री चौधरी ने कहा कि हमारे गुरुदेव पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास महाराज के आशीर्वाद से हमारा कार्यक्रम नशा मुक्ति अभियान ऐतिहासिक होगा जिसमें रामनगरी के विशिष्ट संतों का सम्मान भी किया जायेगा।इस पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास महाराज होगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें