Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: गरीबों व व्यापारियों को उजाड़ने की साजिश : डा अनुराग आनंद

बमबम यादव

Tue, Dec 27, 2022

कहा, गरीब और मध्यम श्रेणी के व्यापारियों और किसानों के वादों से मुकर गई सरकार

लोगों को बेघर बेरोजगार बनाने और दर-दर भटकने एवं आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही योगी सरकार

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष जिले के मशहूर डेंटल सर्जन डा अनुराग आंनद ने प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या सहित प्रदेश के गरीब किसान मध्यम वर्ग के लोगों एवं व्यापारियों उजाड़ कर बाहर के बड़े व्यापारियों को स्थापित करने की गहरी साजिश रचने का आरोप लगाया है। समाजवादी पार्टी के युवा नेता चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष डा अनुराग आनंद ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा की योगी सरकार विकास के नाम पर जनता विशेष रुप से गरीब और मध्यम श्रेणी के व्यापारियों और किसानों के वादों से मुकर गई और उनको बेघर  बेरोजगार बनाने और दर-दर भटकने एवं आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही है मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में तो यह स्थिति और भी भयावह हो गई है जहां लगभग 4000 से अधिक मकानों दुकानों मंदिर और मस्जिद मजारों को सड़क चौड़ीकरण के नाम पर बुलडोजर चलाकर रातो रात ध्वस्त किया जा रहा है दूसरी ओर सरकारी अधिकारियों द्वारा भय और आतंक का वातावरण बनाकर यहां के सैकड़ों वर्षों से अपने पुश्तैनी मकानों और दुकानों को अपने ही हाथों से गिराने के लिए मजबूर किए जा रहे हैं यह सरकार की तानाशाही और नौकरशाही के निरंकुशता तथा मनमाने ढंग से जोर-जबर्दस्ती का स्पष्ट नमूना है। योगी सरकार और सरकार के अधिकारियों द्वारा 2022 के विधानसभा चुनाव में स्पष्ट रूप से यहां के लोगों से वायदा किया गया था कि उन्हें सबसे पहले अन्यत्र स्थापित करके समुचित मुआवजा दिया जाएगा तत्पश्चात उनके मकानों और दुकानों को हटाया जाएगा आज उनके उस आश्वासन पर यकीन करके उन्हें भारी बहुमत से जिताने का खामियाजा यहां के नागरिक और व्यापारी तथा गरीब बाशिंदों को उठाना पड़ रहा है इतना ही नहीं उन्हें अपने टूटे हुए बचे मकानों और दुकानों तथा धर्म स्थलों मरम्मत करने से भी रोककर नए नियमों के तहत निर्माण अनुमति लेने के लिए विवश किया जा रहा है जिसके तहत उन्हें निर्माण की डिजाइन एवं ऊंचाई तथा रंग तक निर्धारित की गई है यह सरकार की क्रूरता एवं आपातकालीन तानाशाही की भी याद दिलाती है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि सरकार ने अपना आचरण सुधारते हुए लोगों से किए वायदे समय रहते पूरे नहीं किए तो उसे जनता आने वाले निकाय चुनाव में सबक सिखाएगी और विश्वासघाती जनविरोधी पूंजीपतियों की समर्थक सांप्रदायिक सरकार को आने वाले 2024 के चुनाव में उखाड़ कर फेंक देगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें