Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियाद

बमबम यादव

Sat, Dec 3, 2022

108 शिकायतों में मौके पर सात का हुआ निस्तारण

सोहावल-अयोध्या। तहसील सभागार में जिलाधिकारी नितीश कुमार ने फरियादियों की शिकायत सुनी। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव फरीद अहमद ने तहसील परिसर में बनाई गई करोड़ों की लागत से पानी की टंकी का मुद्दा उठाया। भाकियू नेता ने  शिकायत किया कि लगभग एक करोड़ 67 लाख की लागत से तीन वर्ष पूर्व बनाई गई टंकी आज तक संचालित नहीं हो पाई। तहसील परिसर में आने वाले वादकारी और फरियादी सहित राजस्वकर्मी दूषित जल पीने को मजबूर हैं ।  डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लिया और एसडीएम सोहावल मनोज कुमार श्रीवास्तव को जांच कर पानी की टंकी जल्द संचालित करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम हूंसेपुर निवासी राम अनुराग ने अपनी बाग में पानी की सप्लाई करने वाली पाइप बिछाए जाने को अनुचित मानकर शिकायत किया।  खरगी का पुरवा निवासी गोली ने गाटा संख्या 285 में जबरदस्ती चकरोड निकलवाए जाने की शिकायत किया। देवराकोट निवासी दामोदर सिंह ने विद्युत शार्ट सर्किट से जल चुके गन्ने की फसल के प्रतिफल की मांग रखी। इस दौरान डीएम ने सभी शिकायतों को गुणवत्ता पूर्वक निस्तारित करने का आदेश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया। इस अवसर पर सीएमओ ए राजा,एसडीएम मनोज श्रीवास्तव,तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता, डीडीओ उपेंद्र प्रसाद,अधिशाषी अभियंता रजनीश गौतम, उप निदेशक कृषि संजय त्रिपाठी,बीडीओ मसौधा रशेष गुप्ता, बीडीओ सोहावल मोनिका पाठक,सीएचसी प्रभारी डा.प्रदीप कुमार, एस एच ओ रौनाही संतोष कुमार सिंह सहित जिले के अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस में ही डीएम ने मछुवारों को  तालाबों का पट्टा दस्तावेज सौंपा।   पट्टा पाने वालों में तहसील क्षेत्र के गांव नैपुरा निवासी महादेव निषाद, मुन्नी देवी,राम जी निवासी नरसिंहपुर, विकास कुमार निवासी ताजपुर कोडरा, राम खेलावन,कर्मराज निवासी सरियावां आदि शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें