Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अयोध्या नगरी को विश्व पटल पर रखने का करूंगा काम : दीपू

बमबम यादव

Tue, May 2, 2023

सपा मेयर प्रत्याशी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ किया जनसम्पर्क


अयोध्या।  नगर निगम अयोध्या में  समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ आशीष पांडे दीपू ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ नगर निगम अयोध्या क्षेत्र में राम मनोहर लोहिया वार्ड में राम भवन यादव व अमानीगंज वार्ड से  पार्टी प्रत्याशी रामअजोर यादव  के साथ सघन जनसंपर्क किया इस दौरान उन्होंने वार्ड वासियों का  आशीर्वाद लेते हुए कहां मुझे जिस तरह से सभी वार्डों में बड़े बुजुर्ग नौजवानों और खासकर  व्यापारियोंका साथ और आशीर्वाद मिल  रहा है मैं उसके अनुरूप जीत कर अयोध्या नगरी को सुंदर सुसज्जित बनाकर विश्व पटल पर रखने का काम करूंगा पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा आज अयोध्या नगर निगम की आम जनमानस इस सरकार के  अत्याचार और भ्रष्टाचार से पूरी तरह  ऊब चुकी है और वह अयोध्या के विकास के लिए डॉ आशीष पांडे दीपू को नगर निगम का मेयर बनाने का संकल्प ले चुकी है उन्होंने कहा आज अयोध्या नगर निगम की कोई गली या सड़क ऐसी नहीं है जहां की नालियों और सड़कों पर कूड़े का ढेर ना लगा हो महानगर प्रवक्ता एडवोकेट राकेश यादव ने बताया इस दौरान क्षेत्र के वासियों ने पार्टी के मेयर प्रत्याशी डॉ आशीष पांडे दीपू  और और वार्ड प्रत्याशियों को जीत का भरोसा दीया इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मिशम उपाध्यक्ष श्री चंद यादव, महानगर के पदाधिकारी, पार्टी के वरिष्ठ नेता वार्ड के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में वार्ड वासी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें