Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: दंगल एक ऐसा खेल है, जो युवाओं को एक नई सीख देता है: महंत संजय दास

बमबम यादव

Thu, Jul 17, 2025
दंगल एक ऐसा खेल है, जो युवाओं को एक नई सीख देता है: महंत संजय दास स्वर्गीय रामनरेश यादव उर्फ दरोगा पहलवान की स्मृति में हुआ दंगल, देश के नामी गिरामी पहलवानों ने दिखाया अपना जौहर उत्तर प्रदेश केसरी अभिनायक पहलवान ने दिल्ली के सागर पहलवान को दी पटखनी अयोध्या। रामनगरी में कुश्ती के क्षेत्र में एक बड़ा दंगल का आयोजन हुआ। इस महा दंगल में जहां देश के अलग-अलग राज्यों के पहलवानों ने एक दूसरे को पटखनी देने का एक भी मौका नहीं छोड़ा। बता दें कि स्वर्गीय रामनरेश यादव उर्फ दरोगा पहलवान की स्मृति में आयोजित इस इस दंगल में चार चांद लगाने के लिए देश के कई जनपदों से आए पहलवानों ने अपना जौहर दिखाया। अयोध्या केसरी ओमवीर पहलवान की अगुवाई में आयोजित इस महादंगल के दौरान पागल बाबा लाडी और उनके विरोधी के बीच फ्री स्टाइल का मुकाबला शुरू हुआ। तो लोग अखाड़े की तरफ कूद पड़े। हालांकि इस मुकाबले में पागल बाबा लाडी नें जीत दर्ज की। वहीं देश के मशहूर रेसलर जम्मू कश्मीर के जावेद गनी पहलवान ने उत्तराखंड के पहलवान अजगर के बीच हुए मुकाबले का पार्षद सुल्तान अंसारी, पार्षद अनुज दास व पार्षद प्रतिनिधि लुल्लूर यादव ने हाथ मिलाकर कुश्ती का आगाज कराया। वहीं धर्मसम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास जी महाराज के उत्तराधिकारी एवं संकट मोचन सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास ने उत्तर प्रदेश केसरी कानपुर देहात के रहने वाले अभिनायक पहलवान व दिल्ली के सागर पहलवान का हाथ मिलवाया। 12 मिनट की इस कुश्ती में उत्तर प्रदेश केसरी अभिनायक पहलवान ने 10 मिनट के अंदर ही अपने दांव से दिल्ली के सागर पहलवान को पटखनी दी। संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा संजय दास ने सभी पहलवानों को बधाई देते हुए इस आयोजन के लिए आयोजक ओमवीर की प्रशंसा की। विजेता उत्तर प्रदेश केसरी अभिनायक पहलवान को गदा भेंट किया और कहा कि यह दंगल एक ऐसा खेल है। जो युवाओं को एक नई सीख देता है। ऐसे आयोजनों के लिए आयोजक समिति को बहुत बहुत साधुवाद है। इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए, जिससे नये पहलवानों की प्रतिभाएं निकलकर सामने आती हैं। इस दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय पहलवान बाबा केशव दास, पहलवान राजेश दास, हनुमानगढ़ी के पुजारी हेमंत दास, समाजसेवी मोहम्मद इरफान उर्फ नन्हे मियां, पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन, डॉ. देवेशाचार्य, विराट दास, श्रीचंद यादव, पहलवान मनीराम दास, राकेश दास, रामपाल यादव, सुनील यादव, अरुण निषाद, शिवम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें