Friday 8th of May 2026

ब्रेकिंग

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: पार्षद सुल्तान ने पीड़ितों को दी सहायता

बमबम यादव

Sat, May 4, 2024

अयोध्या। एक बार फिर भाजपा के युवा पार्षद समाजसेवी सुल्तान अंसारी पीड़ित गरीबों के मसीहा बनकर उभरे। जिन्होंने अग्निकांड से पीड़ित गरीब परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। अयोध्या नगर निगम में अभिराम दास वार्ड से भाजपा पार्षद सुल्तान अंसारी ने अपने वार्ड के अग्नि पीड़ति परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद किया। बीते गुरूवार की रात मीरापुर बुलंदी निवासी राधेश्याम पुत्र श्याम लाल के घर में सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। इससे पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल मच गया। यह बात चारों तरफ आग में घी की तरह फैल गई। सूचना पर क्षेत्रीय पार्षद सुल्तान अंसारी भी पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड कर्मचारियों साहित स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। साथ ही श्रीरामजन्मभूमि थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पाण्डेय से बात कर एसडीएम को पूरे मामले से अवगत कराया। शीघ्र ही सरकारी सहायता दिलाए जाने की बात कही। खास बात यह रही कि आग बुझाने के लिए पार्षद सुल्तान अंसारी और कटरा पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप त्रिपाठी खुद बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाते नजर आए। इस बात की क्षेत्र में चारों तरफ चर्चा है। क्षेत्र के लोगों ने पार्षद सुल्तान अंसारी के पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें