Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: गायों को सर्दी से बचाने के लिए पहनाया कोट

बमबम यादव

Wed, Jan 4, 2023

गोशाला में नवग्रह वाटिका विकसित करने का मेयर ने किया एलान, शुरू होगा देशी खाद का प्रकल्प 

अयोध्या। ठंड के प्रकोप से गोवंशों को बचाने के लिए नगर निगम ने मुहिम चलाकर इन सभी को कोट पहनाया।  मंगलवार को महापौर रिषिकेश उपाध्याय, नगर आयुक्त विशाल सिंह निगम की बैसिंह गौशाला पहुंचे। गोवंशों को सर्दी से बचाने के लिए एक-एक करके काउकोट पहनाया गया। इस बार कंबल से निर्मित कोट  गोवंश को  पहनाये गये। इसके बाद महापौर ने गायों को गुड़ भी खिलाया और चार भी दिया। आयुक्त विशाल सिंह ने भी गायों को गुड़ खिलाया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि जीवन में उन्नति करनी है, तो सभी लोगों  को कम से  कम एक गाय  का पालन अवश्य करना होगा। उन्होंने कहा कि गो सेवा से जीवन में निरंतर प्रगति होती है। इससे शुद्ध दूध व घी  प्राप्त होता है। उन्होंने इनके संरक्षण पर जोर दिया।  गोशाला  में नौ ग्रह वाटिका निर्माण के लिए निर्देश दिया। बताया कि यहां ऐसे प्रकल्प विकसित किए जाएंगे, जिससे गोवंश के गोबर का प्रयोग कर देशी खाद बनाई जा सके। इसकी शुरुआत मकरसंक्रांति 14 जनवरी से करने को कहा।  इस मौके पर अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, बागीश शुक्ला, उपनगर आयुक्त स्वर्ण सिंह, जेई राजेश, विनोद कुमार पटेल, राकेश कुमार वर्मा, राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें