Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

सम्मानित किए गए एक दर्जन मेधावी छात्र व उनके संघर्षों के साथी

पीठाधीश्वर श्रीमहंत रामजी दास जी की अध्यक्षता एवं अधिकारी महंत रामनारायण दास के संयोजन में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सीएमओ ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में एएलएस एंबुलेंस स्टाफ को किया सम्मानित

बमबम यादव

Sat, Apr 6, 2024

अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए, निशुल्क एएलएस एंबुलेंस सेवा प्रदान की है, जिसका मेडिकेयर, 365 प्राइवेट लिमिटेड संस्था द्वारा सफल संचालन, विगत 30 माह से  अधिक समय से कर रही है। संस्था द्वारा एएलएस एंबुलेंस सेवा के कार्यरत ईएमटी एवं पायलट का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर शनिवार  को आयोध्या सीएमओ कार्यालय के सभागार में सीएमओ डॉक्टर संजय जैन और डिप्टी सीएमओ/ नोडेल अधिकारी एम्बुलेंस डॉक्टर दीपक पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।  आयोध्या मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में, मरीजों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा उपचार प्रदान करने के बारे में मेडिकेयर के डॉक्टर शिव शंकर प्रसाद ने अस्पताल पहुँचने तक गंभीर मरीजों कि जान बचाने के लिए प्राथमिक उपचार देने का तरीका व मदद के लिए आने वाले फोन से लेकर पहुँचने और मरीज को ले जाते समय निभाई जाने वाली जिम्मेदारी की जानकारी प्रदान की। इस मौके पर बेहतर कार्य करने वाले ईएमटी एवं चालकों को सीएमओ डॉक्टर संजय जैन व नोडेल एएलएस  एम्बुलेंस/ डिप्टी सीएमओ डॉक्टर दीपक पांडे  द्वारा सम्मानित व पुरुस्कृत किया गया। इस मौके पर मेडिकेयर 365 संस्था के प्रोजेक्ट हेड  दीपक खरबंदा, एचआर हेड अलेक्जेंडर जान, संचालन प्रबंधक जोगेंदर सिंह, मण्डल प्रबंधक सुवन समीर , मेंटेनेंस अधिकारी अमन शुक्ला सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें