Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: संकट मोचन हनुमान किला में सीएम एकनाथ शिंदे को हुआ जोरदार स्वागत

बमबम यादव

Sun, Apr 9, 2023

महंत परशुराम दास के संयोजन में 251 किलो की माला पहना कर किया स्वागत

माला पहनाने के लिए लेना पड़ा क्रेन का सहारा, रहा चर्चा का विषय

अयोध्या। संकट मोचन हनुमान किला पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का पीठाधीश्वर महंत परशुराम दास के संयोजन में महाराष्ट्र से आए बाला मुदलीयर, निखिल वाडेकर जितेश गुप्ता,वरिष्ठ नेता विकास सिंह, लक्ष्मी सिंह व भाजपा के जिला मंत्री विपिन सिंह बबलू ने 251 किलो की माला पहना कर के स्वागत किया गया। माला को पहनाने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा। महंत परशुराम दास जी महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के पहले इनके समर्थक अयोध्या आए थे तभी हमने कह दिया था कि वह बहुत जल्द मुख्यमंत्री बनेंगे और आज वह बात सत्य हुए। महाराष्ट्र से आए बाला मुदलीयर ने बताया कि एकनाथ शिंदे हिंदू हृदय सम्राट हैं और हमारे महाराष्ट्र एकमात्र नेता बाला साहब ठाकरे के सच्चे उत्तराधिकारी हैं क्योंकि अब महाराष्ट्र में हिंदुत्व की सरकार है। जितेश गुप्ता ने कहा कि शिंदे साहब महाराष्ट्र की शान है और उनके अयोध्या दौरे पर हम लोगों ने 251 किलो की माला से स्वागत करके उनको आगे के लिए प्रस्थान कर दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें