Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में बांटा वस्त्र

बमबम यादव

Wed, Oct 11, 2023

पार्षद प्रतिनिधि साेनू के संयोजन में सौकड़ों वृद्ध महिलाओं को वस्त्र व भोजन वितरण किया गया

अयाेध्या। रामनगरी में समाजवादी पार्टी संस्थापक व देश के पूर्व रक्षामंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पुण्यतिथि पर श्रावण कुंज, नयाघाट परिसर स्थित वृद्धा आश्रम में सैकड़ों वृद्ध महिलाओं काे सरदार पटेल नगर वार्ड की सपा पार्षद इंद्रावती यादव के प्रतिनिधि मिथिलेश यादव साेनू की तरफ से वस्त्र और लंच पैकेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा नेता पूर्व मंंत्री तेजनारायण पांडेय पवन माैजूद रहे। सर्वप्रथम पूर्व मंत्री समेत अन्य उपस्थित जनाें ने स्व. मुलायम सिंह यादव के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उसके बाद वृद्ध महिलाओं काे बारी-बारी से साड़ी व लंच पैकेट बांटा गया। इस अवसर पर तेजनारायण पांडेय पवन ने कहा कि पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के कई बार मुख्यमंत्री रहे सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव को प्रथम पुण्यतिथि पर हम लाेगाें ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया है। उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उत्तर प्रदेश के विकास काे एक नया आयाम दिया। प्रदेश तरक्की की ओर अग्रसर रहा। महिलाओं को सम्मान और कन्या विद्या धन दिया। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा पर उनका विशेष ध्यान रहा। उन्हें नवजवान, गरीब, किसान समेत हर वर्गाें की चिंता थी। समाजवादी पार्टी का गठन कर उसे ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया। उन्हीं की देन है कि आज पूरे देश में समाजवादी पार्टी का संगठन है। सरदार पटेल नगर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मिथिलेश यादव साेनू ने कहा कि प्रथम पुण्यतिथि पर स्व. मुलायम सिंह यादव को हम सबने भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। इस अवसर पर वृद्धा आश्रम में सैंकड़ो वृद्ध महिलाओं काे साड़ी तथा लंच पैकेट बांटा है। नेता जी के बारे में जितना कहा जाए वह कम ही हाेगा। वह हम सबके लिए एक आदर्श हैं। उन्हीं का अनुसरण कर हम सब आगे बढ़ रहे हैं। हर एक स्तर पर समाजवादी पार्टी काे मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे। आने वाले समय में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेंगे। यही नेता जी को सच्ची श्रद्धांजलि हाेगी। इस माैके पर श्रावण कुंज की महंत रामेश्वरी शरण, संचालिका मीना अवस्थी, नीलम श्रीवास्तव, महंत अनिल मिश्रा, सपा नेता रवि यादव, विकास वर्मा, रवि, भानू यादव, त्रिभुवन प्रजापति आदि समेत बड़ी संख्या में लाेग उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें