Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हनुमान बाग में राम जन्मोत्सव की धूम

बमबम यादव

Fri, Mar 24, 2023

प्रथम सत्र में 151 वैदिक आचार्य कर रहे नवाह परायण,तो द्धितीय सत्र में वृंदावन की प्रख्यात कथावाचिका शालनी जी रामकथा की कर रही अमृत वर्षा

महोत्सव भजनानंदी संत महंत जगदीश दास महाराज के पावन सानिध्य में हो रहा

अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठों में शुमार हनुमान बाग मंदिर में रामजन्मोत्सव का उल्लास अपने चरम पर है। पूरे मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मंदिर में 151 वैदिक आचार्य नवाह परायण पाठ कर रहे तो शाम व्यास पीठ से वृंदावन की प्रख्यात कथावाचिका शालनी जी रामकथा की अमृत वर्षा कर रही है। यह महोत्सव भजनानंदी संत महंत जगदीश दास महाराज के पावन सानिध्य में हो रहा है। कथा क्रम को आगे बढ़ाते हुए शालनी जी कहती है कि अयोध्या शब्द सुनते ही स्वत: अर्थ बोध होने लगता है। जहां कोई युद्ध न हो।जहां के लोग युद्ध प्रिय न हो जहां के लोग प्रेम प्रिय हो।जहां प्रेम का साम्राज्य हो।जो श्रीराम प्रेम से पगी हो वो अयोध्या है।इसका एक नाम अपराजिता भी है।जिसे कोई पराजित न कर सके जिसे कोई जीत न सकेअथवा जहां आकर जीतने की इच्छा ख़त्म हो जाये जहां सिर्फ़ अर्पण हो समर्पण हो वो अयोध्या है।अथवा इसका एक नाम अवध भी है और श्रीराम अवधेश कहलाये। इस कार्यक्रम की देखरेख सुनील दास, पुजारी योगेंद्र दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री, गोलू शास्त्री कर रहे है। कथा में मुख्य रुप से श्रृंगार कुंज के महंत हरिभजन दास, हनुमान गढ़ी के महंत नंदराम दास, युवा नागा संत मामा दास सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें