Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है: बृजभूषण शरण सिंह

बमबम यादव

Mon, Apr 28, 2025
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है: बृजभूषण शरण सिंह
एस आईसी अमानीगंज फेस 3 पर संकट मोचन जिम का कैसरगंज के लोकप्रिय नेता बृजभूषण शरण सिंह ने किया उद्घाटन
अयोध्या। आईटीआई स्थित अमानीगंज फेस 3 पर संकट मोचन जिम जोअत्याधुनिक जिम है उसका उद्घाटन कैसरगंज के लोकप्रिय नेता भारतीय कुश्ती संघ के शानदार पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य फीता काटकर शुभारंभ किया।इसके पूर्व हनुमानजी का दीप जलाकर पूजन भी किया। पूजन में हनुमानगढ़ी से जुड़े महंय बलराम दास व संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास जी मौजूद रहें। इस मौके पर कैसरगंज के लोकप्रिय नेता भारतीय कुश्ती संघ के शानदार पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अनिल जी जो स्वयं एक कुशल जिम ट्रेनर हैं,की तरफ से एक प्रयास है।ये अपने जिम में आधुनिक मशीनों की अच्छा संकलन किये है। नेता जी ने कहा कि यहां आने वाले लोग व्यायाम करके अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं साथ ही वे खेल पर भी ध्यान देंगे। उन्होंने जिम शुभारंभ के अवसर पर कहा कि 'स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।' उन्होंने आश्वस्त किया कि ओपन जिम लोगों को शारीरिक और मानसिक दृढ़ता प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि ओपन जिम की आवश्यकता मानव जीवन में बहुत ही उपयोगी है।
संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने बताया कि नेताजी ने अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन किया है। जिस में प्रशिक्षित प्रशिक्षक द्वारा ट्रेनिग प्रदान की जाएगी। सभी को आशीर्वाद हनुमानजी महाराज की कृपा बनी रहें। इससे पूर्व नेताजी हरिधाम गोपाल पीठ में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा के समापन अवसर पर शामिल होकर जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य जी महाराज का आशीर्वाद लिये।इसके बाथ नि शुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में पहुंच वैदिक बटुओं से मिले। उन्होंने सभी का अभिनन्दन भी किया। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि प्रियेश दास,अमरजीत सिंह काका, नेताजी के सहयोगी नीलेश सिंह, अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी अयोध्या,अरुण निषाद, सर्वेश यादव,राका यादव, अभिषेक सिंह, जयप्रकाश रावत, अनिल, अमन, सुमित, विशाल सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें