Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

महंत भवनाथ दास हनुमानगढ़ी के सरपंच रहे, समाजवादी संत सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे

हनुमानगढ़ी में विधि-विधान से की पूजा, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की

सम्मानित किए गए एक दर्जन मेधावी छात्र व उनके संघर्षों के साथी

पीठाधीश्वर श्रीमहंत रामजी दास जी की अध्यक्षता एवं अधिकारी महंत रामनारायण दास के संयोजन में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: ‘आप’ के दोनों मुख्यमंत्रियों ने राम दरबार मे नवाया शीश

बमबम यादव

Mon, Feb 12, 2024

भगवान से सबके लिए सुख, शांति व उत्तम स्वास्थ्य की किया प्रार्थना : केजरीवाल

अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही दिग्गज माननीयों का अयोध्या आकर भगवान रामलला के दर्शन पूजन का क्रम लगातार चल रहा है। प्रदेश की कैबिनेट कल रामजी का दर्शन की है। भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी कैबिनेट के साथ दर्शनक्रम निर्धारित हो चुका है। वहीं सोमवार को आम आदमी पार्टी के दोनों मुख्यमंत्री सपरिवार राम लला का दर्शन करने पहुंचे। भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय वाल्मीकि एयरपोर्ट पर जयघोष के साथ स्वागत किया जिसके बाद मीडिया से दूरी बनाते हुए दोनों मुख्यमंत्री काफिले के साथ रामजन्म भूमि परिसर रवाना हुए। रामलला के दर्शन पूजन के बाद एयरपोर्ट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज रामलला का दर्शन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रभु राम का दर्शन करके असीम शांति का अनुभव मिला। बहुत अच्छा लगा, इसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता। पूरे समाज और पूरे विश्व के लिए सौभाग्य की बात है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य और सुंदर मंदिर बनकर तैयार हुआ है। प्रतिदिन लाखों राम भक्त दर्शन पूजन करने आ रहे हैं। आस्था देखकर दिल गदगद हो जाता है।और हमने भगवान से सबके लिए देश के लिए सुख शांति और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है। मन्दिर में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चम्पत राय ने सभी को दर्शन कराया और प्रसाद वितरित किया।

लंबे समय से इच्छा थी, आज दर्शन से पूरी हुई : भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि सपरिवार प्रभु श्रीराम का दर्शन पूजन किया है। परिवार के साथ प्रभु राम के दिव्य दर्शन हुए। लंबे समय से इच्छा थी। आज आना हुआ। भारत धार्मिक आस्था वाला देश है। कोई पर्व और कोई त्यौहार जब मनाया जाता है तो हम लोग इकट्ठे होकर मनाते हैं। राम लला का दर्शन पूजन करने के बाद प्रार्थना भी की है कि देश की हो तरक्की हो सब लोग रहे सुखी, शांति से सब में आपस में भाईचारा बना रहे।भारत एक गुलदस्ता है और गुलदस्ते के अलग-अलग रंग है, फल फूल की अपनी सुगंध है, अयोध्या जाकर बहुत अच्छा लगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें