Saturday 9th of May 2026

ब्रेकिंग

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: फूल बंगले में बिराजे लाल दरबार साहब

बमबम यादव

Sat, Jun 7, 2025
फूल बंगले में बिराजे लाल दरबार साहब तपती गर्मी में भगवान को शीतलता प्रदान करने के लिए होता है फूलबंग्ला झांकी: महंत रामनरेश शरण अयाेध्या।फूल-बंगला से सजकर सुरम्यता के वाहक बने मंदिर। भगवान राम की नगरी अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की प्रमुख पीठ कनक भवन परिसर में स्थित दरबार श्री लाल साहब में रविवार काे दिव्य,शुभव्य फूल-बंगला झांकी सजायी गई। झांकी काे मन्दिर के वर्तमान महन्त रामनरेश शरण महाराज ने अपनी सानिध्यता प्रदान की। यहां पर हर वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी काे दिव्य भव्य फूल-बंगला झांकी का आयाेजन किया जाता है। उसी कड़ी में आज जेठ माह के शुक्ल पक्ष की वही एकादशी तिथि थी, जिसके परिप्रेक्ष्य में झांकी सजी। विविध प्रकार के सुन्दर पुष्पों से आश्रम सुशाेभित हाे रहा था। भक्तगण बारी-बारी से अपने आराध्य का दर्शन कर धन्य हुए। पूरा मन्दिर परिसर खचाखच श्रद्धालुओं से भरा रहा। जहां तिल फेंकने भर की रत्ती भर जगह नही बची। इस माैके पर दरबार लाल साहब के महन्त रामनरेश शरण महाराज ने कहाकि फूल-बंगला झांकी का दर्शन करने के लिए अयाेध्यानगरी समेत अन्य प्रान्तों के साधु-संत व भक्तगण यहां आते हैं। जाे भगवान के दिव्य श्रृंगार का दर्शन कर आनन्दित हाे उठते हैंं। उन्होंने कहाकि सैंकड़ाे वर्षाें से मन्दिर में फूल-बंगला झांकी सजायी जा रही है। झांकी की मनाेरमता अपने आप देखते हुए बनती है। जेठ का महीना सबसे तपन वाला माना गया है। इस महीने में बेतहाशा गर्मी पड़ती है, जिससे मनुष्य से लेकर पशु-पक्षी व जानवर बेहाल रहते हैं। हम लाेगाें का मनाेभाव है कि भगवान को भी गर्मी लगती है। उसी भाव के साथ इस तपते महीने में फूल-बंगले की झांकी का आयाेजन हाेता है, जिससे भगवान को शीतलता मिल सके। पुष्प ठण्डक प्रदान करते हैं। इस दौरान गायकों ने अपनी गायकी से सबका मन हर लिया। देर रात्रि तक दर्शन पूजन चलता है। मन्दिर के महंत ने आये भक्तो व सन्त महन्त आदि का प्रसाद देकर स्वागत सम्मान किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें