Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

सम्मानित किए गए एक दर्जन मेधावी छात्र व उनके संघर्षों के साथी

पीठाधीश्वर श्रीमहंत रामजी दास जी की अध्यक्षता एवं अधिकारी महंत रामनारायण दास के संयोजन में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: भये प्रकट कृपाला दीनदयाला का अद्वितीय उत्सव उदासीन संगत ऋषि आश्रम में शुरु

बमबम यादव

Tue, Jan 23, 2024

उदासीन संगत ऋषि आश्रम रानोपाली में मां यमुना से मां सरयू की यात्रा का होगा अनोखा संगम

मानस पाठ करते श्री मन्माधव गौड़ेश्वर वैष्णव आचार्य पुण्डरीक गोस्वामी जी
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हाइकाेर्ट के पूर्व न्यायाधीश व एनजीटी सदस्य सुधीर अग्रवाल

पूर्व न्यायाधीश व संताें द्वारा बेलपत्र, पारिजात समेत 11 वृक्षों का किया गया वृक्षारोपण

श्रीमद्भागवत कथा में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम और निमाई पाठशाला के लाेग हरि के हरि भाव की करेंगे सुंदर  प्रस्तुति

कार्यक्रम में शामिल होने जाते धव गौड़ेश्वर वैष्णव आचार्य पुण्डरीक गोस्वामी, मलूक पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी राजेंद्र दास महाराज व श्रीमहंत डा भरत दास जी

अयोध्या। ख्यातिलब्ध कथाव्यास श्री मन्माधव गौड़ेश्वर वैष्णव आचार्य पुण्डरीक गोस्वामी जी की सप्त दिवसीय भव्य श्रीमद् भागवत कथा आगामी 25 जनवरी से उदासीन संगत ऋषि आश्रम रानोपाली में शुरू हाे रही है। जाे 31 जनवरी तक चलेगी। कथा में मां यमुना से मां सरयू की यात्रा का होगा अनोखा संगम दिखने को मिलेगा इसी क्रम रामचरितमानस के नवाह पाठ का शुभारंभ हाे गया है। मलूक पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी राजेंद्र दास महाराज उदासीन संगत ऋषि आश्रम से श्रीरामलला काे रामचरितमानस का पाठ सुना रहे हैं। रामलला के पक्ष में प्रथम निर्णय देने वाले हाइकाेर्ट के पूर्व न्यायाधीश व एनजीटी सदस्य सुधीर अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उदासीन आश्रम के महंत डॉ. स्वामी भरत दास महाराज ने सभी काे अपना आशीर्वाद दिया। आगामी 25 जनवरी से होने वाली भागवत कथा की अध्यक्षता उदासीन संगत ऋषि आश्रम रानोपाली महंत डॉ. स्वामी भरत दास महाराज और उद्घाटन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के काेषाध्यक्ष गाेविंददेव गिरि करेंगे। इस संबंध में मंगलवार को उदासीन संगत ऋषि आश्रम रानोपाली में आयाेजित प्रेसवार्ता के दाैरान श्री मन्माधव गौड़ेश्वर वैष्णव आचार्य पुण्डरीक गोस्वामी जी ने कहा कि 25 जनवरी से 31 जनवरी तक वह सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा कह रहे हैं। कथा का समय 25 जनवरी से 30 जनवरी तक दाेपहार 3 बजे से सायं 6 बजे तक है। वहीं 31 जनवरी को कथा का समय प्रातः 10 बजे से 1 का है। कथा यजमान यूएसए के डॉ. राम गर्ग व मिनी गर्ग हैं। कथा में यूएसए से करीब सौकड़ों लोग आ रहें है।उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, जिसमें 25 जनवरी को बॉलीवुड सिंगर बी पारीक द्वारा भाव प्रस्तुति की जायेगी। 26 जनवरी को तेजस्विनी शर्मा मीरा संध्या का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। 27 जनवरी काे निमाई पाठशाला के लाेग हरि के हरि भाव की प्रस्तुति करेंगे। इसी तरह 28 जनवरी को सुबह 8 बजे पंचकाेसी श्रीअवध परिक्रमा एवं सायं 7 बजे ब्रजरत्न वंदनाश्री (मथुरा) संगीतमय रामकृष्ण दाेउ एक लीला मंचन करेंगी। 29 जनवरी काे पद्मश्री राजन मिश्रा और 30 जनवरी को पद्मश्री मालिनी अवस्थी द्वारा राग सेवा का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। आचार्य पुण्डरीक गोस्वामी जी ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला के विराजमान हाेने के बाद उदासीन आश्रम में इसके अलावा पूर्व न्यायाधीश व अन्य उपस्थित संताें द्वारा बेलपत्र, पारिजात समेत 11 वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा बाद यह पहला आयोजन है, जिसका नाम भये प्रकट कृपाला दीनदयाला दिया गया है। प्रतिष्ठा के बाद रामलला पहला भागवत सुनेंगे। श्री मन्माधव गौड़ेश्वर वैष्णव आचार्य श्री पुण्डरीक गोस्वामी जी कहते है कि निमाई पाठशाला श्रीकृष्ण चेतना फैलाने के सबसे अनोखे रूपों में से एक है। शिक्षण पद्धति और भक्तों का मार्गदर्शन करने का रचनात्मक तरीका इसका मुख्य आकर्षण है। श्री मन्माधव गौड़ेश्वर वैष्णव आचार्य श्री पुण्डरीक गोस्वामी जी गौड़ीय परम्परा के 38वें आचार्य हैं। इस माैके पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी, उदासीन पंचायती अखाड़ा के श्रीमहंत महेश्वर दास, श्रीमहंत अद्वैतानंद, श्रीमहंत दुर्गादास, रिटायर्ड आईएएस विजयपाल सिंह, आईएएस एस एन सिंह  आदि माैजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें