Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अयोध्या की जीत से पूरे दुनिया में बढ़ा अखिलेश का सम्मान : धर्मेंद्र यादव

बमबम यादव

Wed, Jan 29, 2025
अयोध्या की जीत से पूरे दुनिया में बढ़ा अखिलेश का सम्मान : धर्मेंद्र यादव
मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा को जिताकर सम्मान रखें बरकरार
करतलिया बाबा आश्रम पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास महाराज ने सांसद का किया जोरदार स्वागत
हनुमानजी का प्रसाद व रामनामा भेंट किया बालयोगी ने
मिल्कीपुर-अयोध्या।  मंगलवार को को समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद के समर्थन में मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित किया क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या फैजाबाद के लोगों ने लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी को जिताकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है, मिल्कीपुर के लोगों से अपील करता हूं कि मिल्कीपुर उपचुनाव में अजीत प्रसाद को जिताकर सम्मान को बरकरार रखें, उन्होंने कहा कि यह स्वर्गीय बाबू मित्र सेन यादव की धरती क्रांतिकारी लोकसभा चुनाव में प्रदेश में इंडिया गठबंधन के 37 प्रत्याशी जीते लेकिन अयोध्या ने जो सम्मान दिया भाजपा वाले झेल नहीं पा रहे हैं, अवधेश प्रसाद जब से जीत कर गए हैं, पूरे देश की निगाहें उन पर टिकी रहती हैं, और सदन में सबसे आगे सीट पर बैठते हैं भाजपा के लोग हजम नहीं कर पा रहे हैं। गृह मंत्री ने बाबा साहब का जो अपमान किया है मिल्कीपुर की जनता उनको जरूर जवाब देगी एक संत ने नेताजी का  अपमान किया है वह संत नहीं हो सकता, कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लगाकर भाजपा सरकार जेल भेज रही हैं। आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव का स्वागत समाजवादी पार्टी से जुड़े रामनगरी की प्रसिद्ध पीठ करतलिया बाबा आश्रम पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास जी महाराज ने किया। पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास जी महाराज सांसद धर्मेंद्र यादव को हनुमानजी महाराज का प्रसाद व रामनामा भेंट किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख अकुर सेन यादव, युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह मिन्टू , बाराबंकी विधायक सुरेश यादव, लालाजी वर्मा, संग्राम यादव, दुर्गा यादव, संजय तिवारी, कर्म राज यादव, कार्यक्रम का संचालन,सुरेश इंसान ने किया। वहीं किसान इंटर कालेज मैदान में आयोजित आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव की जनसभा में सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद , एवं सांसद अवधेश प्रसाद का जनसभा में न पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव की अगुवाई में किया गया था, कार्यक्रम में हजारों के भी मौजूद रही , कार्यक्रम में आए हुए जनता जनार्दन का ब्लॉक प्रमुख सेन यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें