Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अयोध्या विश्व स्तरीय धार्मिक पर्यटन नगरी बन रही है: राजकुमार दास

बमबम यादव

Thu, May 1, 2025
अयोध्या विश्व स्तरीय धार्मिक पर्यटन नगरी बन रही है: राजकुमार दास
परिक्रमा मार्ग के पास श्री रामकृष्ण कृपा धाम का हुआ भूमि पूजन
भगवान शंकर की 108 फुट की मूर्ति के अलावा खाटू श्याम जी की मूर्ति स्थापित होगी:बृजेंद्र गुप्ता
अयोध्या। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग स्थित मौनी बाबा क्षेत्र में श्री रामकृष्ण कृपा धाम का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारी राजकुमार दास ने कहा कि रामनगरी में भगवान शिव की 108 फुट की मूर्ति स्थापित होगी। इससे राम व शिव की अभिन्नता भी प्रतिपादित होती नजर आएगी। अयोध्या विश्व स्तरीय धार्मिक पर्यटन नगरी बन रही है। जगद्‌गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य ने कहा कि श्री रामकृष्ण कृपा धाम का प्रकल्प साधु-संत व जरूरतमंदों की सेवा का केंद्र बनेगा इसकी पूरी उम्मीद है। महंत रामदास नाका हनुमानगढ़ी ने कहा कि आज अयोध्या नित नए वैभव को प्राप्त कर रही है। यह शिव मंदिर अयोध्या के वैभव में चार लगाने का काम करेगा। विहिप के चांद केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने कहा कि राम मंदिर निर्माण से अयोध्या का वैभव बढ़ा है। अब शिव मंदिर भी बनने जा रहा है, इससे अयोध्या में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। ट्रस्ट के प्रधान अध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता ने बताया कि भगवान शंकर की 108 फुट की मूर्ति के अलावा खाटू श्याम जी की मूर्ति स्थापित होगी। यह जयपुर में बन रही है। राधा कृष्ण, राम दरबार, रानी सती कामंदिर भी बनेगा। भूमि पूजन की अध्यक्षता महंत कमलनयन दास ने की। इस अवसर पर महंत रामजी शरण, महंत जनार्दन दास, महंत गिरीश दास, महंत शशिकांत दास, महंत मनीष दास, सत्यनारायण मित्तल, भगवान बंसल, एसके हवेलिया, आचार्य गणेश शर्मा राजकुमार अग्रवाल, अरविंद मिश्र समेट अन्य मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें