Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामलला के नाम से बनेगा ऐतिहासिक भजन : अनूप चौधरी

बमबम यादव

Sat, Dec 17, 2022

रामनगरी में ऐतिहासिक स्वागत होगा पद्मश्री व पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित व राज्य सभा सांसद इल्लया राजा का

रेल मंत्रालय सलाहकार समिति सदस्य ने रामलला का किया दर्शन पूजन

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रेल मंत्रालय, भारतीय खाद्य निगम खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण उपभोक्ता मंत्रालय भारत सरकार सलाहकार समिति के सदस्य अनूप चौधरी पहुँचे अयोध्या धाम किया भगवान श्री राम लला जी का दर्शन पूजन। श्री चौधरी ने मीडिया को बताया की भगवान श्री राम लला जी के ऊपर बहुत जल्द बनेगा ऐतिहासिक भजन जिसका निर्माण करेंगे साउथ फ़िल्म जगत के विख्यात कलाकार पद्मश्री व पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित व राज्य सभा सांसद इल्लया राजा जी। सांसद इल्लया राजा जनवरी में अयोध्या आकर करेंगे रामलला दर्शन पूजन लेगें संतो का आशीर्वाद। अनूप चौधरी अयोध्या अपने निजी दौरे पर आकर भगवान रामलला का दर्शन कर पुजारी सतेंद्र दास का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे उनके मंदिर। पुजारी सतेंद्र दास के साथ श्री चौधरी पत्रकारों से मुखातिब होकर बताया कि भगवान रामलला के मंदिर के पूरे इतिहास पर सुंदर भजन बनायेंगे साथ भगवान राम के अन्य 6 भजन और बनायेंगे। इस मौके पर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेद्र दास पुजारी प्रदीप आदि लोग मौजूद रहें। प्रेसवार्ता करते भाजपा नेता अनूप चौधरी ने कहा भगवान श्रीराम लला की इस पावन भूमि पर पद्मश्री व पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित व राज्य सभा सांसद इल्लया राजा जी का ऐतिहासिक स्वागत होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें