Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ मार्ग जामकर किया प्रदर्शन

बमबम यादव

Mon, Dec 5, 2022

कहा-तीन वकीलों की पिटाई मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड हों

अयोध्या। सोमवार को कचहरी के पास आक्रोशित वकीलों ने रिकाबगंज सहादतगंज मार्ग  जाम लगाकर  पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने एसएचओ रौनाही संतोष सिंह पर तीन वकीलों की पिटाई का आरोप लगाया। इस दौरान दो घंटे तक यातायात व्यवस्था बाधित रही। वाहनों को दूसरे मार्ग से होते हुए आना-जाना पड़ा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने रौनाही थाने के घेराव को जाने के लिए कहा है। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में सोमवार सुबह सौकड़ों की संख्या में अधिवक्ता रिकाबगंज सहादतगंज मार्ग पर पहुंचे। अधिवक्ता पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्ग को जाम कर दिया। अधिवक्ता एसएचओ रौनाही द्वारा तीन वकीलों की पिटाई से नाराज दिखाई दिए। अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन से आरोपी एसएचओ रौनाही संतोष सिंह को सस्पेंड करने की मांग कर रहे थे। अधिवक्ताओं का आरोप है कि जमीनी विवाद में तीनों वकील थाना रौनाही गए थे। जिसके बाद पुलिस ने वकीलों की पिटाई किया। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कालिका प्रसाद ने बताया कि एसएचओ खुद को दबंग बताता है। यह भी बताता है कि उसपर सत्ता दल का आशीर्वाद है। इसलिए उसका कुछ नहीं होने वाला है। इसीलिए वह वकीलों के साथ बदसलूकी किया है। जिसे हम बरदास्त नहीं करेंगे। अधिवक्ताओं की प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। 12 बजे से लेकर दो बजे तक अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी रहा। इसके बाद आक्रोशित वकीलों ने थोड़ी देर में थाना रौनाही कूच करने का ऐलान करने के साथ ही मार्ग से धरने को समाप्त किया। हंगामे के चलते सहादतगंज से लखनऊ मार्ग पर आवागम दो घंटे तक बाधित रहा। वाहनों का आवागमन गलियाओं और दूसरे रास्तों से कराना पड़ा। हालांकि इस दौरान हजारों लोग प्रभावित हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें