Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामनगरी में शिवालय सजे, दिन भर हुआ अभिषेक-पूजन

बमबम यादव

Tue, Jul 22, 2025
रामनगरी में शिवालय सजे, दिन भर हुआ अभिषेक-पूजन सावन के दूसरे सोमवार पर घरों व मंदिरों में हुए अभिषेक-पूजन के आयोजन करतलिया बाबा आश्रम में स्थापित प्राचीन भूनेश्वर नाथ में हुआ भव्य रुद्राभिषेक अयोध्या। सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की आराधना का क्रम जारी है। सावन के पहले दिन से शिव भक्त अपने इष्टदेव की प्रसन्नता के लिए व्रत-उपासना और अभिषेक-पूजन कर किये। सावन में सोमवार का भी विशेष महत्व होने के कारण दूसरे सोमवार पर घरों और मंदिरों में महादेव का विशेष अभिषेक-पूजन हुआ। शिवालयों में अलसुबह से शुरु हुआ रुद्राभिषेक का दौर रात तक चलता रहा। इस दौरान भगवान शंकर का जल, गंगाजल, दूध, दही, घृत, शर्करा, शहद, ईख रस आदि द्रव्यों से अभिषेक कर विविध पूजन सामग्री से पूजन किया जा रहा है। भस्म, आक, धतूरा, विभिन्न प्रकार के पुष्पों से महादेव का श्रृंगार किया गया। मंदिरों में भजन, कीर्तन, सत्संग और भक्ति संगीत के आयोजन हुए। पहले सोमवार को लेकर कई शिवालयों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाए गए है। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठ करतलिया बाबा आश्रम में पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास महाराज के सान्निध्य में श्रावण मास के दूसरे सोमवार में प्राचीन भूनेश्वर नाथ महादेव में पूरे विधि विधान के साथ देवाधिदेव महादेव का भव्य रुद्राभिषेक कर लोकमंगल एवं विश्व कल्याण की कामना की। महंत बालयोगी रामदास महाराज ने कहा कि महादेव एक लोटा शुद्ध जल से अभिषेक करने पर ही प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए शुद्ध जल से शिवलिंग पर अभिषेक करना सबसे उत्तम माना जाता है, क्योंकि भरपूर जलावृष्टि से भगवान शिव बेहद प्रसन्न होते हैं। शुद्ध जल से शिवलिंग पर अभिषेक करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।बालयोगी महंत राम दास ने कहा कि सावन माह बहुत ही पवित्र माह होता है। भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने से वे खुश होते है। उन्होंने कहा कि आज जिला पंचायत सदस्य पद नवाबगंज द्वितीय प्रत्याशी प्रदीप यादव मनकामेश्वर नाथ महादेव जी का भव्य रुद्राभिषेक किये। उन्होंने कहा कि पूरे सावन नित्य मंदिर में भगवान का अभिषेक किया जायेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें