Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: 11 महीने बाद जेल से रिहा हुए पूर्व विधायक खब्बू तिवारी, हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बमबम यादव

Wed, Sep 14, 2022

हनुमानगढ़ी पर खब्बू तिवारी ने हजारों समर्थकों के साथ किया दर्शन पूजन

गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास महाराज का पूर्व विधायक ने लिया आशीर्वाद, मामा दास ने गदा भेंट कर किया स्वागत

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे बाहुबली इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी 11 महीने से जेल में बंद सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जमानत मिलने के बाद आज अयोध्या जिला जेल से रिहाई हुई। रिहाई के दौरान हजारों की संख्या में समर्थकों का जमावड़ा जिला जेल के बाहर रहा और उनके जेल से बाहर आते ही जमकर नारेबाजी हुई और कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें उनके आवास पहुंचा दिया गया।
अयोध्या में जिला जेल से बाहर आते ही एक बार फिर बाहुबली व पूर्व विधायक रहे इंद्र प्रताप तिवारी का जलवा देखने को मिला हजारों की संख्या में समर्थक जेल के पास घंटों से जमे रहे और उनके बाहर आते ही जमकर नारेबाजी की वहीं एक लंबे काफिला के साथ अपने आवास पहुंचे जहां पर मिलने वालों का भी तांता लगा रहा। देर शाम अयोध्या में हनुमानगढ़ी में अपनी हाजिरी लगाई। अपने समर्थकों के साथ पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी हनुमानजी का दर्शन पूजन कर गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान गद्दीनशीन के शिष्य मामा दास खब्बू तिवारी को गदा भेंट कर स्वागत किया। इस स्वागत कार्यक्रम के अगुवाई खब्बू तिवारी के सबसे करीबी भाजपा नेता विकास सिंह कर रहे थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें