Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मोहम्मद साहब का जन्मदिन

बमबम यादव

Sun, Oct 9, 2022

शान शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,जगह-जगह पर आयोजित हुए लंगर-ए-रसूल

सर्व धर्म समभाव सेवा समिति के तत्वाधान में हुआ नातिया मुकाबला, शामिल हुए 1 दर्जन से अधिक अंजुमन,दिया गया इनाम

प्रबंधक समाजसेवी मोहम्मद इरफान उर्फ नन्हे मियाँ ने सभी का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

अयोध्या। अल्लाह के आखिरी नबी हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर आयोजित जश्न ईद मीलादुन्नबी के मौके पर रविवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी अपनी परम्परागत अंदाज शान के साथ निकाला गया।  जामा मस्जिद टाटशाह से निकाला गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व जुलूस -ए-मोहम्मदी सुबह 8 बजे से ही जामा मस्जिद टाटशाह के पेश इमाम हज़रत मौलाना शमशुल कादरी साहब की सरपरस्ती में  जुलूस -ए- मोहम्मदी का जुलूस सुभाषनगर से बड़ी ही शानों - शौकत  के साथ  गुलिस्ता साल की तरह इस साल भी निकाला गया । जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
रामनगरी अयोध्या में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकलने वाला जुलूस ए मोहम्मदी शनिवार को बड़े ही धूमधाम और अकीदत के साथ निकाला गया। अशर्फी भवन चौराहे पर सर्व धर्म समभाव सेवा समिति के तत्वाधान में नातिया मुकाबला का आयोजन किया गया। इसमें शामिल 1 दर्जन से अधिक अंजुमन को इनाम देकर उनका प्रोत्साहन किया गया। इस मौके पर समिति के प्रबंधक समाजसेवी मोहम्मद इरफान अंसारी नन्हे मियाँ, मोहम्मद इमरान अंसारी व सुल्तान अंसारी ने सभी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। समाज सेवी मो इरफान नन्हे मियाँ ने बताया कि हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल है अयोध्या। अयोध्या मे हिन्दू मुस्लिम दोनो धर्म के लोगो ने मिलकर जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें