Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हनुमान बाग में सीताराम विवाह महोत्सव की धूम

बमबम यादव

Sun, Nov 27, 2022

हनुमान बाग से जुड़े भक्तों का मंदिर में लगा जमावड़ा, जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदास व श्रृंगार कुंज के महंत हरिभजन दास के साथ हनुमानगढ़ी के नागा मामा दास करेंगे श्री राम बारात की अगुवाई

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या के जिन चुनिंदा मंदिरों में उत्सव बिल्कुल शाही अंदाज से मनाया जाता है हनुमान बाग उनमें से एक है। श्री हनुमान बाग में उत्सव मनाने का अपना एक अलग अंदाज है। महंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य से उत्सव में चार चांद लग जाता है। हनुमान बाग में सीताराम विवाह महोत्सव बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस बार विवाह महोत्सव और भी दिव्य भव्य रुप में मनाया जा रहा है। सोमवार 28 नवंबर को मंदिर से निकलने वाली राम बारात की अगुवाई जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदास व श्रृंगार कुंज के महंत हरिभजन दास के साथ हनुमानगढ़ी के नागा मामा दास कर रहे है। साथ ही हनुमानगढ़ी के सौकड़ों वरिष्ठ नागा साधु संत बारात की शोभा होगें।  बाराती के लिये विशेष पोशाक बनाये गये है। इनके साथ बारातियों के स्वागत सत्कार के लिए कलकत्ता से विशेष कारीगर बुलायें गये है। जो विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर बारातियों की मेजबानी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रुप से विजय टेकरीवाल, शिव सावरगी, बीके सिंह, राम गुप्ता, गौरीशंकर मोहता समेत हनुमान बाग सेवा संस्थान से जुड़े सभी भक्त शामिल हुए है। पूरे कार्यक्रम की देखरेख सुनील दास, पुजारी योगेंद्र दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री, गोलू शास्त्री लगे हुए है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें