Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हनुमान बाग में चल रहे रामकथा का हुआ समापन

बमबम यादव

Sat, Aug 27, 2022

कथाव्यास रामेश्वर बापू हरियाणी व महंत श्री चंदेश्वर बापू का विदाई सम्मान किया महंत जगदीश दास महाराज ने 

अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठों में शुमार  श्री हनुमान बाग मंदिर में चल रहे राम कथा महोत्सव का भव्य समापन आज समारोह पूर्वक किया गया। मंदिर में 9 दिनों से व्यासपीठ से रामकथा की अमृत वर्षा गुजरात से पधारे प्रख्यात कथावाचक रामेश्वर बापू हरियाणी ने किया। इस महोत्सव का संयोजन महंत श्री चंदेश्वर बापू सीताराम कुटीर शीलज अहमदाबाद ने किया। कथा के समापन पर मंदिर के श्रीमहंत जगदीश दास महाराज ने कथाव्यास व कथा संयोजन महंत श्री चंदेश्वर बापू का विदाई सम्मान किया। रामेश्वर बापू हरियाणी ने कहा अयोध्या बड़ी ही पवित्र नगरी है हनुमान बाग में रह कर 9 दिनों तक भगवान की कथा कहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ये पूज्य महंत जगदीश दास जी महाराज व महंत श्री चंदेश्वर बापू के कृपा आशीर्वाद से संभव हुआ। उन्होंने कहा हनुमान बाग में बहुत स्नेह व अपनापन मिला इसके लिए पूरे हनुमान बाग परिवार को कोटि कोटि आभार। रामेश्वर बापू ने कहा कि भविष्य में पूज्य महंत जगदीश दास महाराज का आदेश मात्र होने पर पुनः भगवत कथा व सभी का सानिध्य प्राप्त करेंगे। रामकथा के संयोजक महंत श्री चंदेश्वर बापू सीताराम कुटीर शीलज अहमदाबाद ने सफल आयोजन के लिए महंत जगदीश दास महाराज व सुनील दास सहित पूरे हनुमान बाग परिवार का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि हनुमान बाग मंदिर का वातावरण बहुत ही दिव्य भव्य है। पूरा भक्ति मय वातावरण जो मन को मोह लेता है। उन्होंने कहा कि आगे भी और बड़े बड़े आयोजन करते रहेंगे। हनुमान बाग के महंत जगदीश दास जी महाराज ने सभी का सम्मान विदाई करते हुए आशीर्वाद दिया और कहा कि जो भी भक्त यहां आकर कथा श्रवण किये है उन सभी का भगवान श्रीसीताराम जी की कृपा सदैव बनी रहें। वे पुनः अयोध्या जी आये यही आशा है। इस मौके पर सुनील दास, रोहित शास्त्री, गोलू दास सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें