Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हनुमान जी की सेवा में तल्लीन रह भजन और सेवा ही श्री महाराज जी का मात्र एक लक्ष्य: महंत संजय दास

बमबम यादव

Sat, Nov 26, 2022

हनुमानगढ़ी के गद्दी नशीन श्रीमहंत प्रेम दास जी महाराज का ‌गद्दीनशीन पर पांचवी वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया

अयोध्या। भगवान श्री राम की राजधानी अयोध्या के राजा हनुमान जी महाराज के सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के गद्दी नशीन श्रीमहंत प्रेम दास जी महाराज का ‌गद्दीनशीन पर 4 वर्ष पूरे होने और पांचवी वर्षगांठ पर हनुमानगढ़ी के संतो महंतों और नागा संतो ने किया सम्मान। अगहन मास के शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि 8 दिसंबर 2018 को हनुमान जी के प्रतिनिधि गद्दी नशीन पद पर प्रतिष्ठित हुए थे । गद्दी नशीन महंत हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी के हैं और बाल्यकाल से ही हनुमान जी की सेवा में तल्लीन रहे भजन और सेवा ही श्री महाराज जी का मात्र एक लक्ष्य था। निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्री महंत मुरली दास, पूर्व प्रधानमंत्री महंत माधव दास, गद्दी नशीन प्रेमदास महाराज के शिष्य हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डॉ महेश दास व धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञान दास महाराज के शिष्य संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास महंत राम शंकर दास, महंत नंदराम दास व नागा मामा दास सहित हनुमानगढ़ी के सैकड़ों नागा संतो ने श्री महाराज जी के गद्दी नशीन पद पर 4 वर्ष पूरे होने पर माल्यार्पण कर स्वागत किया और श्री महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किए।

संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास ने बताया कि गद्दी नशीन पद पर प्रतिष्ठित होने के बाद श्री महाराज जी हनुमान जी की सेवा के साथ-साथ गौ सेवा संत सेवा पर भी विशेष ध्यान देते हैं हनुमानगढ़ी से जुड़े संतो को भी महाराज जी की कृपा हमेशा प्राप्त होती रहती है।इस अवसर पर हनुमान जी को विशेष भोग लगाया गया और सभी में प्रसाद वितरण किया गया।श्री महाराज जी के स्वागत मे वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, मनीराम पहलवान, उपेंद्र दास, मनोज पहलवान,रिंकू दास, राना दास, राकेश पहलवान, आशीष पहलवान, संजय पहलवान, पुजारी अभय दास, लक्ष्मीनारायण दास, नीरज दास,मुख्तार जय प्रकाश श्रीवास्तव व शिवम श्रीवास्तव सहित दर्जनों संत महंत उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें