Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

अयोध्या के प्रथम महापौर एवं परमहंस पीजी कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक को जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में खुशी, बधाइयों का

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सीएम योगी का भी बदला नाम बने बुलडोजर बाबा: अखिलेश यादव

बमबम यादव

Sun, Feb 20, 2022

महंत बालयोगी रामदास ने किया शंखनाद, गूजा अखिलेश यादव जिंदाबाद का गगनभेदी नारा

रुदौली से आनंद सेन यादव व बीकापुर से फिरोज खान गब्बर सहित जनपद की पांचों सीट पर प्रत्याशियों को जिताने की अपील की

रुदौली विधानसभा में जनसभा करने पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर क्या सियासी हमला

बसपा के प्रत्याशी रहे चौधरी शहरयार अपने सौकड़ों समर्थकों के साथ थामा सपा का दामन

अयोध्या। रुदौली विधानसभा में जनसभा करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी पर निशाना साधा । उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार में छपे एक खबर के हवाले से कहा जो अब तक दूसरों का नाम बदलते थे अब उनका ही नाम बदल गया है और नया नाम है बुलडोजर बाबा । इसको लेकर अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर जमकर चुटकी ली।
यूपी में तीसरे चरण पर मतदान समाप्त हो चुका है लेकिन राजनीतिक नेताओं की जुबानी जंग तेज होती जा रही है । बात अब चुनावी बयान बाजी से आगे बढ़कर व्यक्तिगत हो गए हैं और अब एक दूसरे पर व्यक्तिगत टीका टिप्पणी का दौर शुरू हो गया है । दरसल आज अयोध्या के रुदौली विधानसभा में अपने प्रत्याशी के चुनाव प्रचार करने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मैं 12 बजे सोकर उठता हूं मेरी और उनकी दीवार सटी हुई है इसलिए मैं भी रात और दिन में पड़ोसी पर नजर रखता हूं और जब मैं देखता हूं तो उस तरफ से रुक-रुक कर धुआं उठता दिखाई देता है।
अयोध्या के रुदली विधानसभा सीट पर जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अंग्रेजी का सबसे प्रतिष्टित अखबार है । अभी जिन साथियों ने अखबार पढ़ा होगा अभी गांव में नहीं पहुंचा होगा लेकिन हमारे पत्रकार साथी जानते होंगे यह जो मुख्यमंत्री दूसरों का नाम बदलते थे नाम बदलते थे रंग बदलकर अपना नाम बताते थे इस बार अंग्रेजी के एक प्रतिष्ठित अखबार ने उनका नाम बदल दिया उनका नया नाम रखा है बाबा बुलडोजर । मैंने नहीं रखा है पत्रकार साथियों यह गलती मत करना यह नाम मैंने नहीं रखा है मैंने सुबह अंग्रेजी का अखबार पढ़ा इतना अच्छा लगा कि जो दूसरों का नाम बदलते थे। इस बार उनका नाम भी बदल गया नाम बुलडोजर बाबा है अब और हमारे पूज्य संत यहां बैठे हैं सब संतो के अलग-अलग नाम होते हैं तो सोचो जैसे ही तीसरे चरण का मतदान खत्म होने जा रहा है इनका नाम अपने आप बदल गया है और जिस समय वोट पड़ेगा उत्तर प्रदेश की सरकार बदल जाएगी।इस मौके पर सपा प्रत्याशी रुदौली आनंद सेन यादव, सपा प्रत्याशी बीकापुर हाजी फिरोज खान गब्बर,  प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर पाण्डेय, चेयरमैन जब्बार अली, चौधरी शहरयार,महंत आनंद दास, महंत बालयोगी रामदास, जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव,ब्लाक प्रमुख अंकुर सेन यादव, इन्दूसेन यादव, एजाज अहमद, केके पटेल, बलराम मौर्या, प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, समाजसेवी अनीत शुक्ला, लड्डू लाल यादव, राम अचल यादव, अवधेश यादव, रामबक्श यादव,सपा नेता आशिक यादव, रवि यादव, छात्र संघ अध्यक्ष आभास कृष्ण कान्हा, कपूर यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें