Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

श्रीरामजन्भूमि पर भव्य-दिव्य मंदिर के साथ हमारा जीवन सफल हुआ,हमारी पीढ़ी धन्य हुई: महंत डा गणेश दास

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

श्री अवध बिहारी कुंज में अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांतीजी के द्वितीय साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नौ

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: साधुता की प्रतिमूर्ति थे स्वामी बलरामशरण : महंत रामशरणदास

बमबम यादव

Sun, Apr 17, 2022

अयोध्या। श्रीराम जन्म भूमि परिसर के निकट स्थित अति प्राचीन सिद्धपीठ श्री रंगमहल मंदिर के पूर्वांचार्य महंत स्वामी बलराम शरणजी महाराज की पुण्यतिथि शनिवार को धूमधाम से मंदिर के प्रांगण में मनाई गई। इस दौरान साधु संतों भक्तों व शिष्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पुण्यतिथि समारोह में वर्तमान महंत स्वामी रामशरणदास जी महाराज ने कहा कि साकेत वासी महंत बलरामशरण जी साधुता विद्वता के प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने सदैव धर्म के उत्थान हेतु कार्य किए। उनके द्वारा यहां पर बहुत से उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य किए गए। उनके द्वारा इस मंदिर का काफी विकास कराया गया। वे निर्मल छबि के प्रकांड धार्मिक विद्वान व सद्गुरु थे। पुण्यतिथि समारोह में रामनगरी के संतों का सम्मान किया गया। आये हुए अतिथियों का स्वागत परम्परागत तरीकें से मंदिर के पुजारी साकेत जी व राहुल जी ने किया।
इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें अयोध्या के प्रमुख साधु संतों भक्तों शिष्यों नेताद्वय आदि ने प्रसाद ग्रहण किए। पुण्यतिथि के कार्यक्रम में दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास, जगद्गुरु स्वामी रामनदिनेशाचार्य महाराज, महंत बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य जी महाराज महंत कमल नयन दास जी महाराज महंत हरिसिद्धि शरण जी महाराज, महंत कृपालु रामभूषण दास, अयोध्या भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता महंत बृजमोहन दास महंत राम लखन चरण गहोई, महंत माधव दास, महंत रामप्रिय दास, महंत मन मोहनदास, पुजारी रमेश दास पुजारी राजू दास सहित अयोध्या के सैकड़ों सन्त महंत शिष्य व भक्तगण आदि शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें