Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सात अखाड़ों ने चुना अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष

बमबम यादव

Thu, Oct 21, 2021
अखाड़ा परिषद की बैठक करते संत धर्माचार्य

लखनऊ। महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव रवींद्र पुरी अध्यक्ष बने, हरि गिरि का पलटवार- 25 को प्रयागराज आकर बहुमत साबित करें।
महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद अखाड़ा परिषद में दो फाड़ हो गए हैं। हरिद्वार में गुरुवार को हुई 7 अखाड़ों की बैठक में रवींद्र पुरी को परिषद का नया अध्यक्ष घोषित किया गया है। रवींद्र पुरी महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव हैं। इनके अलावा निर्मोही अखाड़े के अध्यक्ष राजेंद्र दास महाराज को महामंत्री बनाया गया है। बैठक में अखाड़ा परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री भी मौजूद रहे।
इधर, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरिजी महराज ने इस चुनाव को ही अवैध बताया है। उन्होंने कहा, हमने 25 अक्टूबर को प्रयागराज के पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में सभी अखाड़ों की बैठक बुलाई है। अगर निर्वाणी अखाड़े के पास बहुमत है तो बैठक में आकर साबित करें। इस तरह से कोई भी अपने आप को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष घोषित कर दे तो उसे कैसे मान लिया जाएगा। यह चुनाव अवैध है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें